9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanju Samson Diet Plan: संजू सैमसन को पसंद है ये मछली और दिल्ली के… T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सामने आया डाइट प्लान

Sanju Samson Diet Plan: टी- 20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपरहीरो संजू सैमसन की फिटनेस का राज उनकी इस खास डाइट में छिपा है। केरल की पारंपरिक मछली-कप्पा से लेकर दिल्ली के आलू परांठों और छोले भटूरे तक, जानिए संजू की वो डाइट जिसने उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 09, 2026

संजू सैमसन डाइट में शामिल करते हैं ये खास चीजें

Sanju Samson Diet (source: icc-cricket.com)

Sanju Samson Diet Plan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। इसी बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। मैदान पर उनके लंबे छक्के और विकेट के पीछे उनकी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजू सैमसन की इस सुपरपावर के पीछे का राज? प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले संजू ने साबित कर दिया है कि अगर खान-पान सही हो, तो लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं संजू सैमसन की डाइट के बारे में।

दिल्ली के आलू परांठे और शुद्ध दूध

संजू का बचपन दिल्ली में बीता है, जहां के खाने की खुशबू किसी को भी दीवाना बना दे। उनके पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में थे, और संजू ने क्रिकेट की शुरुआत यहीं से की। संजू बताते हैं कि दिल्ली में रहते हुए उनके पिता उनके लिए भैंस का शुद्ध दूध लाते थे, जिसने उनकी हड्डियों को मजबूत बनाया। आज भी जब संजू दिल्ली में होते हैं, तो वे आलू के परांठे और छोले भटूरे खाने का मौका नहीं छोड़ते।

फिटनेस का असली पावरहाउस

भले ही दिल्ली ने उन्हें मजबूती दी, लेकिन संजू को आज भी केरल का खाना ज्यादा पसंद आता है। संजू बताते हैं कि उनके घर के पास ही समंदर है, जहां से सुबह-सुबह ताजी मछली आती है। उनकी मां और पत्नी के हाथों बनी 'करी मीन' और 'कप्पा' उनकी ऑल-टाइम फेवरेट डिश है। इसे न सिर्फ स्वाद के लिए खाया जाता है, बल्कि यह एक न्यूट्रिशन पावरहाउस भी है। कप्पा में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स संजू को मैदान पर घंटों तक टिके रहने की एनर्जी देते हैं और वहीं मछली प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है जो मसल्स रिकवरी में मदद करती है।

स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं

वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले संजू अपनी बॉडी रेश्यो को मेंटेन करने के लिए काफी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। संजू अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में ताजे फल और सब्जियां शामिल करते हैं ताकि शरीर को जरूरी विटामिंस मिलते रहें। साथ ही संजू बाहर के जंक फूड के बजाय घर का बना खाना पसंद करते हैं। उनके लिए उनकी मां के हाथ का स्वाद ही सबसे बड़ा एनर्जी बूस्टर है।

घर पर ऐसे बनाएं संजू सैमसन की फेवरेट डिश

फिश करी के लिए: 500 ग्राम ताजी मछली, नारियल तेल, राई, करी पत्ता, लहसुन, एक छोटा प्याज, कश्मीरी लाल मिर्च, मसाले, इमली का पानी और नमक स्वादअनुसार।

कप्पा के लिए: 500 ग्राम टैपिओका, नारियल का बुरादा, हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी और नारियल तेल।

ऐसे बनाएं

कप्पा बनाने के लिए
सबसे पहले कप्पा (टैपिओका) को छीलकर टुकड़ों में काट लें। इसे हल्दी और नमक के साथ पानी में तब तक उबालें जब तक यह बिल्कुल नरम न हो जाए। अब इसका पानी छान लें और कप्पा को हल्का सा मैश कर लें। इसके बाद नारियल, लहसुन और हरी मिर्च का दरदरा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मैश किए हुए कप्पा में अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से थोड़ा कच्चा नारियल तेल और ताजा करी पत्ता डालें।

फिश करी बनाने के लिए
मिट्टी के बर्तन या कड़ाही में नारियल तेल गरम करें। इसमें राई और करी पत्ता चटकाएं। फिर बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और कड़ाही में डालें। अब इसमें इमली का पानी और नमक डालकर उबाल आने दें। जब ग्रेवी पक जाए, तो इसमें मछली डालें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। जब मछली मसालों को सोख ले और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।