
टीम इंडिया (फोटो- IANS)
Fastest Hundred by Team in T20 World Cup: अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने वह कारनामा कर दिखाया है जो आज तक वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय ओपनर्स ने पहले अर्धशतकीय साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज तक नहीं हुई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। यह वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भी टीम द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक भी है।
इससे पहले इसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 ओवर और 5 गेंद में यानी 47 गेंदों में 100 रन पूरे किए थे। अब भारतीय टीम ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। वहीं इससे पहले इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 8.1 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में अपना सैकड़ा पूरा किया और अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे तेज शतक लगाने वाली टीमों की सूची में भारत का नाम सबसे ऊपर आ गया है।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत की बदौलत भारतीय टीम यह कारनामा करने में सफल रही। अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। दूसरी ओर संजू सैमसन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए थे, लेकिन उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 6 ओवर में भारत को 92 रन तक पहुंचा दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
Published on:
08 Mar 2026 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
