
ईशान किशन और संजू सैमसन (फोटो- IANS)
Most Runs in T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यही नहीं, यह भी पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया हो। इसके अलावा पहली बार ऐसा भी हुआ है जब किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया हो।
आपको बता दें कि 2024 में भी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले में वैसे तो कई रिकॉर्ड बने और कई हाई-स्कोरिंग पारियां देखने को मिलीं, लेकिन 2007 में श्रीलंका द्वारा बनाया गया 260 रन का रिकॉर्ड नहीं टूट सका। हालांकि कई टीम इस रिकॉर्ड के काफी करीब जरूर पहुंचीं।
इस दौरान कई बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बनाए। आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन रहे। सबसे पहले नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम है। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के टिम शेफर्ट रहे, जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 54 की औसत से 324 रन बनाए।
तीसरे स्थान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन को इस टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने 80.25 की औसत से 321 रन बनाए। संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने कुल 24 छक्के लगाए। चौथे स्थान पर ईशान किशन रहे, जिन्होंने 9 मैचों में 35.5 की औसत से 317 रन बनाए। न्यूजीलैंड के फिन एलन 5वें स्थान पर रहे, जिन्होंने 298 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट 292 रन के साथ छठे स्थान पर रहे।
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम 292 रन के साथ सातवें स्थान पर रहे। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 286 रन बनाए और वह आठवें स्थान पर रहे। वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर 280 रन के साथ 9वें स्थान पर रहे। वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 242 रन के साथ दसवें स्थान पर रहे।
Published on:
08 Mar 2026 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
