9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतना बुरा तो न्यूजीलैंड के साथ किसी टीम ने नहीं किया! इस कीवी गेंदबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में अपने 50 रन सिर्फ 4 ओवर में पूरे किए। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबले में सबसे तेज टीम अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

2 min read
Google source verification
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल (फोटो- IANS)

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के नाम फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल में संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने पहले ही ओवर में 24 रन खर्च किए। वह संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अक्षर के भी नाम है ये रिकॉर्ड

लॉकी फर्ग्यूसन से पहले बेन स्टोक्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में 24 रन खर्च किए थे, जबकि अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले में 24 रन दिए थे। फर्ग्यूसन के इस ओवर में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर दो चौके और 2 छक्के लगाए। फर्ग्यूसन लाइन एंड लेंथ से भटके हुए नजर आए और उन्होंने तीन वाइड भी डाली।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी जमाने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में अपने 50 रन सिर्फ 4 ओवर में पूरे किए। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबले में सबसे तेज टीम अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 6 ओवर के पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम हो गया है।

खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। फाइनल में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है, हालांकि न्यूजीलैंड ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। कीवी टीम ने कोल मैककोन्ची की जगह पर जैकब डफी को शामिल किया है।