9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 कप्तान

Suryakumar Yadav T20Is Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के साथ भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। वह रोहित शर्मा को पछाड़ सबसे ज्‍यादा जीत प्रतिशत के साथ टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 कप्तान बन गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 09, 2026

Suryakumar Yadav T20Is Record

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। ये भारत की लगातार दूसरी खिताबी जीत है, अब तक कोई टीम लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप टाइटल नहीं जीत सकी है। इसके साथ ही भारत अब तीन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सबसे ज्‍यादा बार ये उपलब्धि हासिल करने वाला देश बन गया है। खुद कप्‍तान सूर्या ने भी इस जीत के साथ इतिहास रचा है, अब वह रोहित शर्मा को पछाड़कर दुनिया के नंबर-1 कप्तान बन गए हैं।

T20i क्रिकेट में सबसे अच्छे जीत प्रतिशत वाले कप्तान (फुल मेंबर टीमें)

सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अच्‍छे जीत प्रतिशत वाले कप्‍तान बन गए हैं। उनकी कप्‍तानी में भारत 52 में से 42 मैच जीता है तो सिर्फ 8 गंवाए हैं, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं। इस तरह कप्‍तान सूर्या का जीत प्रतिशत सबसे ज्‍यादा 80.77 पहुंच गया है। उन्‍होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ा है, जिनका जीत प्रतिशत 80.65 था। इसके बाद तीसरे नंबर पर सरफराज अहमद हैं, जिनका 78.38 जीत प्रतिशत था। चौथे नंबर पर 66.67 जीत प्रतिशत के साथ मिचेल मार्श और पांचवें नंबर पर 66.67 जीत प्रतिशत के साथ ग्रीम स्मिथ हैं।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड फाइनल में ये रिकॉर्ड भी बने

T20 WC में किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा जीत का अंतर

107 रन - वेस्‍टइंडीज बनाम जिम्‍बाब्‍वे, मुंबई WS, 2026
104 रन - साउथ अफ्रीका बनाम बांग्‍लादेश, सिडनी, 2022
104 रन - वेस्‍टइंडीज बनाम अफगानिस्‍तान, ग्रोस आइलेट, 2024
96 रन - भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
90 रन - भारत बनाम इंग्‍लैंड, कोलंबो, 2012

नोट: 96 रन T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा जीत का अंतर भी है, इससे पहले दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ 93 रन का अंतर था।

पुरुषों के T20 WC नॉकआउट में सबसे ज़्यादा मैच-एग्रीगेट

499 - भारत बनाम इंग्‍लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
414 - भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फ़ाइनल
388 - ऑस्‍ट्रेलिया बनाम पाकिस्‍तान, ग्रोस आइलेट, 2010 सेमीफाइनल
388 - भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, मुंबई, 2016 सेमीफाइनल

T20 WC में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए भारतीय खिलाड़ी

2014: विराट कोहली
2016: विराट कोहली
2024: जसप्रीत बुमराह
2026: संजू सैमसन

कई T20 WC फ़ाइनल हारने वाली टीमें

2 - पाकिस्तान (2007, 2022)
2 - श्रीलंका (2009, 2012)
2 - न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप