22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘बाथरूम के सीन में हुई असहज’, थप्पड़कांड के सालों बाद सान्वी तलवार का बड़ा दावा, बोलीं- करण कुंद्रा की मुझमें दिलचस्पी थी

Karan Kundrra Saanvi Talwar Controversy: टीवी के हैंडसम एक्टर करण कुंद्रा को लेकर अब एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Karan Kundrra Saanvie Talwar Controversy

करण कुंद्रा को लेकर सालों बाद बड़ा दावा (सोर्स- IMDb)

Karan Kundrra Saanvi Talwar Controversy: टीवी इंडस्ट्री का चर्चित 'ये कहां आ गए हम' थप्पड़ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब एक दशक बाद अभिनेत्री सान्वी तलवार ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई अहम दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि करण कुंद्रा में उनकी नहीं, बल्कि करण की उनमें दिलचस्पी थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर असहज महसूस होने के बाद उन्होंने करण की उस समय की गर्लफ्रेंड अनुषा डांडेकर से भी शिकायत की थी।

'करण मुझमें दिलचस्पी रखते थे'

'इंडिया फोरम' के साथ एक इंटरव्यू में सान्वी तलवार ने कहा कि वर्षों से लोगों के बीच ये धारणा बनी रही कि उन्हें करण कुंद्रा पसंद थे, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग थी। सान्वी के मुताबिक, करण उनकी तरफ आकर्षित थे और यह भावना उनकी ओर से नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस गलतफहमी ने लंबे समय तक विवाद को हवा दी।

बाथरूम वाले सीन के बाद हुई थीं असहज

सान्वी ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान एक सीन ने उन्हें काफी असहज कर दिया था। उनका कहना है कि वह स्थिति उनके लिए सहज नहीं थी, इसलिए उन्होंने चुप रहने के बजाय इस बारे में बात करना बेहतर समझा। इसी वजह से उन्होंने अनुषा डांडेकर से संपर्क कर अपनी परेशानी साझा की।

अनुषा डांडेकर से की थी शिकायत

अभिनेत्री ने दावा किया कि शिकायत के बाद अनुषा डांडेकर सेट पर आने लगी थीं और खुद वहां के माहौल पर नजर रखती थीं। सान्वी का कहना है कि इसके बाद सेट का माहौल पहले से अलग हो गया था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके बाद विवाद किस तरह खत्म हुआ।

फिर चर्चा में आया पुराना थप्पड़ विवाद

गौरतलब है कि साल 2015 में 'ये कहां आ गए हम' के सेट पर करण कुंद्रा और सान्वी तलवार के बीच थप्पड़ मारने की घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद पर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। अब सान्वी के नए खुलासों के बाद ये मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर करण कुंद्रा की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।