23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

Shefali Jariwala pet dog Simba Death: दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी का पेट डॉग 'सिम्बा' भी अब इस दुनिया में नहीं रहा। बेहद अकेले पड़े पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।
2 min read
Google source verification
Shefali Jariwala pet dog Simba passes away Husband parag tyagi said mummy ab akeli nahi h

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी (Photo Source- Parag Tyagi Instagram)

Shefali Jariwala pet dog Simba passes away: 'कांटा लगा' फेम मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को अभी एक साल ही हुआ था कि उनके परिवार से एक और बेहद दुखद खबर सामने आई है। शेफाली जरीवाला के असमय निधन से टूटे उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेफाली के जाने के बाद पराग के जीने का एकमात्र सहारा बना उनका पेट डॉग 'सिम्बा' (Simba) भी अब इस दुनिया में नहीं रहा। खुद पराग ने इस खबर की पुष्टि करते हुए पोस्ट किया है।

शेफाली जरीवाला के पति और 'पवित्र रिश्ता' फेम अभिनेता पराग त्यागी अक्सर सोशल मीडिया पर सिम्बा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते थे, जिसमें वह शेफाली की यादों को संजोए दिखते थे। लेकिन अब सिम्बा के भी गुजर जाने से पराग पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं।

पराग त्यागी ने सिम्बा को लेकर किया पोस्ट

पराग त्यागी ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी शेफाली और सिम्बा का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया और दिल दहला देने वाली खबर की पुष्टि की। वीडियो के साथ पराग ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा, जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने लिख, "अब मम्मा अकेली नहीं है। सिम्बा अपनी मम्मा के साथ बहुत खुश है... दूसरी तरफ आप दोनों (मेरी लाइफ लाइन्स) से मिलने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।"

पराग के इस पोस्ट से साफ झलकता है कि वह अपने दो सबसे करीबियों को खोकर अंदर से पूरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस पराग को सांत्वना दे रहे हैं।

सिम्बा की बीमारी की झूठी अफवाहों पर भड़के थे पराग

कुछ महीने पहले इंटरनेट पर सिम्बा की खराब सेहत को लेकर कई अफवाहें फैली थीं। उस समय पराग खुद सामने आए थे और एक वीडियो जारी कर सभी झूठी खबरें फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई थी और कहा था कि कुछ बेरहम लोग सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए उनके पेट डॉग की सेहत पर गलत खबरें चला रहे हैं।

जून 2025 में हुआ था शेफाली का निधन

बता दें, 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी रही शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में हुआ था। उस समय उनके निधन की वजह को लेकर कई अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन फिर खबर आई की उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। उनकी मौत के बाद डाइटिंग और एंटी-एजिंग इंजेक्शंस को लेकर तरह-तरह की बातें भी सामने आई थीं, जिन्हें पराग ने पूरी तरह खारिज करते हुए लोगों से संवेदनशील रहने की अपील की थी।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग