
सेहबाज अजीम (Photo Source- Sehban Azim Instagram)
Sehban Azim injured CJP student protest: जतर मंतर पर हो रहा NEET पेपर लीक आदोंलन एक अलग ही रुप ले चुका है। छात्रों द्वारा मारपीट और पुलिस के लाठीचार्ज पर बड़े-बड़े सितारें आपत्ति जता रहे हैं। शबाना आजमी खुद दिल्ली पहुंचकर इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर आई हैं। 'दिल मिल गए', 'थपकी प्यार की', 'बेपनाह' और 'तुझसे है राब्ता' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो में काम करने वाले और घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता सेहबान अजीम (Sehban Azim) भी सोमवार को दिल्ली पहुंचे और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित छात्र विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अब उन्होंने इसे लेकर एक खुलासा किया है उन्होंने बताया कि पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज किया और उन्हें अपनी महिला दोस्त को बचाने में घायल हो गए।
एक्टर सेहबान अजीम ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि जब वह मुंबई से आई अपनी दो महिला दोस्तों को पुलिस लाठीचार्ज से बचाने की कोशिश कर रहे थे, उस वक्त उन्हें लाठियां लगीं, जिससे उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आ गई है।
घटना का खौफनाक मंजर बयां करते हुए सेहबान अजीम ने कहा, "वहां का नजारा देखना बेहद दिल दहला देने वाला था। मैं तो सिर्फ छात्रों की मांगों का समर्थन करने के लिए प्रदर्शन में शामिल हुआ था। मेरे साथ मुंबई से मेरी दो महिला मित्र भी आई थीं। जब पुलिस लाठीचार्ज करने लगी, तो मैं उन दोनों को बचाने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान मुझे कई लाठियां लगीं। मेरा हाथ काफी सूज गया है और उन्होंने मेरे हाथ, पैर व अन्य जगहों पर भी कई बार वार किया।"
अभिनेता ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को तय प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया था। सेहबान के अनुसार, पुलिस ने पूरे इलाके की चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी थी, जिससे सभी छात्र और प्रदर्शनकारी वहां फंस गए और फिर अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं थी कि सामने कौन है- चाहे वह छोटे बच्चे हों, महिलाएं हों या आम नागरिक।
बता दें, CJP का यह छात्र आंदोलन कथित NEET पेपर लीक और देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन में देश भर से कई छात्र, एक्टिविस्ट और मनोरंजन जगत के सितारे भी शामिल हुए थे। सेहबान अजीम के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
Updated on:
22 Jul 2026 12:48 pm
Published on:
22 Jul 2026 12:46 pm
