
Shilpa Shinde (This photo from x:ShilpaShinde/@jimmyvibesonly)
Shilpa Shinde Targets Hina Khan Again: टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद की लहर उठ खड़ी हुई है। जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर इनडायरेक्टली हिना खान पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में सीधे तौर पर हिना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इशारे साफ तौर पर समझ में आते हैं।
ये पूरा मामला उस समय से जुड़ा है जब शिल्पा शिंदे ने सार्वजनिक रूप से एक्सेप्ट किया था कि उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो बाद में झूठा साबित हुआ। उस समय हिना खान ने इस मुद्दे पर शिल्पा की आलोचना की थी। तभी से दोनों के बीच तनाव बना हुआ है। अब एक बार फिर शिल्पा शिंदे ने इस विवाद को हवा दी है, लेकिन इस बार उनका मकसद केवल पुरानी बातें उठाना नहीं है। इस बार वे एक बड़े और जरूरी मुद्दे की ओर ध्यान खींचने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें, शिल्पा शिंदे ने हिना खान को बिना नाम लिए ये अपील की कि वे पटना के फेमस टीचर फैजल खान उर्फ खान सर के सपोर्ट में अपनी आवाज उठाएं। खान सर हाल ही में एक गंभीर विवाद में घिरे हैं, जो उनके पटना स्थित कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ा है।
शिल्पा शिंदे ने अपने बयान में साफ कहा कि जिन लोगों की सोशल मीडिया पर बड़ी पहुंच है और जिनकी बात सुनी जाती है, उन्हें इस मौके पर चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोलने में कुछ भी खर्च नहीं होता, किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। अपने अंदाज में उन्होंने कहा, "आप बोलेंगे तो कितना असर पड़ेगा। सारा मीडिया आपको कवर करेगा।"
शिल्पा शिंदे ने अपने बयान में एक इमोशनल रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वे अपने लिए इंसाफ का इंतजार कर सकती हैं। उनकी प्राथमिकता अभी खान सर का मामला है। उन्होंने कहा,"उसके बाद आप मुझे सजा दे देना।" इस बयान से साफ है कि शिल्पा इस मुद्दे को व्यक्तिगत राजनीति से ऊपर रखकर देख रही हैं। इसके साथ ही, उन्होंने हिना की लंबे-लंबे सोशल मीडिया पोस्ट लिखने की आदत पर भी तंज कसा और कहा कि वे खुद सीधे लोगों से बात करने में विश्वास रखती हैं।
2 जून 2026 को पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी कथित रूप से फायरिंग करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, इस मामले में खान सर समेत तीन लोगों के खिलाफ कदमकुआं थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 418/2026 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25(9), 27 और 35 के तहत FIR दर्ज की गई।
इस मामले में एक अहम घटनाक्रम में पटना जिला अदालत ने मंगलवार को खान सर को बड़ी राहत दी। अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। इससे उनके लाखों समर्थकों ने राहत की सांस ली।
Updated on:
09 Jun 2026 05:41 pm
Published on:
09 Jun 2026 05:21 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
