24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुंद्र के अंदर ‘I Love You’! करण-तेजस्वी का अंडरवॉटर प्रपोजल देख फैंस बोले- ‘ये किसी फिल्म से कम नहीं’

Karan Tejasswi Video: मॉरिशस में स्कूबा डाइविंग के दौरान करण कुंद्रा ने पानी के अंदर तेजस्वी प्रकाश को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। दोनों का 'आई लव यू' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
Actors Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

Actors Karan Kundrra and Tejasswi Prakash (सोर्स; Karan Kundrra के youtube से)

Karan Tejasswi Video: मॉरिशस में छुट्टियां मना रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक रोमांटिक अंडरवॉटर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूबा डाइविंग के दौरान करण ने पानी के अंदर घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को मजाकिया अंदाज में प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों का 'I Love You' वाला मोमेंट्स फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

करण समुद्र में घुटनों के बल बैठकर इशारों में तेजस्वी को प्रपोज करते हैं

करण कुंद्रा ने हाल ही में मॉरिशस वेकेशन का अपना ट्रैवल व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में दोनों को समुद्र के अंदर स्कूबा डाइविंग करते और रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया का आनंद लेते देखा जा सकता है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है।

बता दें, वीडियो में पहले करण और तेजस्वी अपने हाथों से हार्ट शेप बनाते नजर आते हैं। इसके बाद करण घुटनों के बल बैठकर इशारों में तेजस्वी को प्रपोज करते हैं। पानी के अंदर बोलना संभव नहीं होने की वजह से दोनों ने हाथों के इशारों से ही अपनी भावनाएं जाहिर कीं, जिसमें करण ने इशारों में 'आई लव यू' कहा, जबकि तेजस्वी ने मुस्कुराकर उसका जवाब दिया। दोनों का ये रोमांटिक पल व्लॉग का सबसे खास हिस्सा बन गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों पर जमकर प्यार लुटाया। कई लोगों ने इस अंडरवॉटर प्रपोजल को फिल्म जैसा बताया, जबकि कई यूजर्स ने लिखा कि ये किसी रोमांटिक फिल्म का सीन लगता है। फैंस ने करण और तेजस्वी की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ की।

बिग बॉस से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात और प्यार की शुरुआत 'बिग बॉस 15' के दौरान हुई थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता लगातार मजबूत होता गया और आज वे टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में करण ने रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में हीरे की अंगूठी के साथ तेजस्वी को आधिकारिक तौर पर प्रपोज किया था। हालांकि, दोनों ने ये भी बताया था कि तेजस्वी की मां की सलाह और करण के माता-पिता के समर्थन से उन्होंने शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का फैसला किया है, ताकि करियर और रिश्ते के बीच बेहतर संतुलन बनाया जा सके।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश हाल ही में Amazon MX Player की सीरीज 'साइको सैयां' में नजर आई हैं। इसके अलावा वो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वहीं, करण और तेजस्वी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में भी साथ दिखाई दिए थे, जहां उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग