8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! माही विज बोलीं- ‘हम आज भी एक फैमिली हैं’

Mahhi Vij Reveals Ex-Husband: टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली का रिश्ता भले ही तलाक के बाद ऑफिशियल तौर पर खत्म हो गया हो, लेकिन माही ने हाल ही में शेयर किया।

2 min read
Google source verification
तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! माही विज बोलीं- 'हम आज भी एक फैमिली हैं'

माही विज और जय भानुशाली (this photo from x: @indiaforums)

Mahhi Vij Reveals Ex-Husband: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में अपने पूर्व पति जय भानुशाली के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। बता दें, जनवरी 2026 में दोनों ने ऑफिशियल तौर से अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता कायम है। माही ने बताया कि आज भी जय उनकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और दोनों परिवारों के बीच अच्छे रिश्ते बने हुए हैं।

अलग होने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच कोई कड़वाहट नहीं

माही विज ने एक बातचीत के दौरान बताया कि जय अब भी उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और वो उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता हमेशा जय के घर जाते हैं और दोनों साथ बैठकर चाय पीते हैं। तो वहीं, जय भी समय-समय पर उनके घर आते रहते हैं। माही के मुताबिक, तलाक होने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, बल्कि रिश्तों में पहले जैसी आत्मीयता बनी हुई है।

इतना ही नहीं, माही ने अपने पिता का भी जिक्र किया और बताया कि जीवन के कठिन दौर में उनके पिता सबसे बड़ा सहारा बनकर खड़े रहे। जब उन्होंने अपने प्राइवेट लाइफ से जुड़े बड़े फैसले लिए उनके पिता ने कभी सवाल नहीं उठाया और हमेशा भरोसा जताते हुए कहा कि जो भी फैसला वो लेंगी, परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। इस बात को याद करते हुए माही भी इमोशनल हो गईं।

माही और जय की प्रेम कहानी

माही और जय की प्रेम कहानी टीवी इंडस्ट्री की फेमस कहानियों में से एक रही है। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2011 में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों कई रियलिटी शोज में साथ दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशहाल जिंदगी की झलकियां शेयर करते रहे।

बता दें, साल 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ, जिसके बाद उनका परिवार और भी चर्चा में रहा। हालांकि, 2024 के दौरान उनके रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आने लगीं। फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने साथ में तस्वीरें पोस्ट करना कम कर दिया था और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी साथ नजर नहीं आते थे।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग