TV न्यूज

पति Abinav Kohli से अलग हुईं एक्ट्रेस Shweta Tiwari, कहा- ‘मैं ही अपने घर की मर्द और औरत हूं।’

पति अभिनव कोहली ( Abinav Kohli ) से अलग हुई श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari ) पूरे घर की उठा रही हैं इस वक्त अकेले जिम्मेदारियां
2 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 3:24 PM IST
Actress Shweta Tiwari Seprate With Her Husband
Actress Shweta Tiwari Seprate With Her Husband

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari ) आज एक सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में हमेशा कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा हिम्मत के साथ उन सभी परिस्थितियों का सामना किया। शादी के मामले में श्वेता की किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं। इस वक्त भी वह अपनी निजी जिंदगी से काफी परेशान चल रही हैं। खबरों की माने तो श्वेता पति अभिनव कोहली ( Abinav Kohli ) से अलग हो चुकी हैं।

वैसे तो श्वेता कभी अपनी निजी जिंदगी के बारें में बात नहीं करती हैं लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारें में खुल कर बात की। श्वेता ने बताया कि वह अपने घर में इकलौती हैं जो कमाती हैं। साथ ही अभी उनके पास बहुत काम है और वह बिल्कुल नहीं चाहती हैं कि वह अपने पति के बारें में सोच कर डिप्रेस हो जाएं और गम में डूब जाएं। उन्होंने माना कि इस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रही है। मुश्किल दौर से गुज़रते हुए वह इस वक्त ज्यादा ख्याल रख रही हैं। उनका यह भी कहना है कि इस वक्त उनके पास काफी जिम्मेदारियां हैं। वह अकेले ही अपने पूरे घर को संभाल रही हैं। इस समय वह अपने घर की मर्द और औरत खुद ही हैं। इस बुरे वक्त में उनकी बेटी पलक ( Shweta Daughter Palak ) मां का पूरा साथ दे रही हैं। पलक का मानना है कि 'मेरी मां बहुत ही मजबूत महिला हैं. मेरी मां ही नहीं उन जैसी मजबूत महिलाओं को किसी सपोर्ट की जरूरत नहीं है। लेकिन मैं भी अपनी ओर से सब कुछ करूंगी जो मुझे करना चाहिए'।

अभिनव कोहली से पहले श्वेता ने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी ( Bhojpuri Actor Raja Choudhary ) संग शादी की थी। राजा संग उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तनाव होना शुरू हो गया। कहा जाता है कि राजा श्वेता पर हाथ भी उठाया करते थे। जिससे तंग आकर फिर श्वेता ने उनसे तलाक ले लिया था। बता दें श्वेता बिग बॉस ( Bigg Boss ) की विजेता भी रह चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब