TV न्यूज

‘ट्रोल पुलिस’ शो से रणविजय को आउट कर सलमान की ये एक्ट्रेस करेगी शो होस्ट

जरीन खान टीवी का पॉपुलर शो 'ट्रोल पुलिस' को होस्ट करती नजर आएंगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 4:48 PM IST
zareen khan
zareen khan

सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी जरीन खान अब टीवी पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जरीन खान टीवी का पॉपुलर शो 'ट्रोल पुलिस' को होस्ट करती नजर आएंगी। एंटरटेंमेंट टीवी चैनल एमटीवी पर आने वाले पॉपुलर शो 'ट्रोल पुलिस' को अभी तक रणविजय होस्ट करते आए हैं। रणविजय एमटीवी शो रोडीस से फेमस हुए हैं।

यह है रणविजय के शो से आउट होने की वजह:
बता दें कि रणविजय एमटीवी पर आने वाले पॉपुलर शो रोडीस को होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार 'रोडीस' में आॅडिशन की पूरी जिम्मेदारी रणविजय पर है। इस वजह से उन्होंने शो को होस्ट करने से मना कर दिया। शो में उनके साथ मंदिरा बेदी भी नजर आएंगी।

सेलेब्रिटीज के साथ ट्रोलर्स को बुलाते हैं शो में:
शो के बारे में बात करें तो 'ट्रोल पुलिस' शो ट्रॉलिंग इश्यूज पर है। इस शो के दौरान सेलेब्रिटीज को बुलाया जाता है। साथ ही उन ट्रोलर्स को बुलाया जाता है जो उन्हें ट्रोल करते हैं।

पहली बार शुरू हुआ ऐसा शो:
आज से पहले कभी इस तरह का शो नहीं बना। इस शो के जरिए ट्रोल होने वाले और ट्रोल करने वाले दोनों को एक-दूसरे से मुखातिब कराया जाता है। मानसिकता सुधारने और गलतफहमियां दूर करने को लेकर अच्छी पहल वाला शो है।

सलमान की हिरोइन कराएंगी गलतफहमियां दूर:
एक्टर सलमान के साथ जरीन फिल्म 'युवराज' में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने 'हेट स्टोरी' में काम किया। अब वह रणविजय की जगह शो को होस्ट करती हुई दिखेंगी।

शो में बतौर गेस्ट आ चुकी हैं जरीन:
बता दें कि 'ट्रोल पुलिस' शो में जरीन खान बतौर गेस्ट आ चुकी हैं। इस दौरान शो को लेकर उन्होंने अपने विचार रखे थे। जरीन ने कहा था कि, 'ट्रोलिंग एक बहुत बड़ा मुद्दा है। कई बार इस वजह से लोगों की लाइफ बर्बाद हो जाती है। इसलिए किसी को ट्रोल करना किसी अपराध से कम नहीं। उनका मानना है कि इस शो से नौजवानों की समझ और मानसिकता में बड़ा सुधार होगा।

Updated on:
21 Mar 2018, 4:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’