TV न्यूज

‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग हुई शुरू, अमिताभ बच्चन ने शेयर की सेट की तस्वीर

‘कौन बनेगा करोड़पति’ ब्रिटिश कार्यक्रम ‘हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनेयर?’ पर आधारित है
less than 1 minute read
Aug 04, 2019
amitabh bachchan
amitabh bachchan

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने क्विज आधारित रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के ग्यारहवें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ ने ट्वीट किया, “इसकी शुरुआत हो चुकी है। एक और केबीसी, इसे शुरू हुए 19 साल हो गए ,11 सीजन्स और सभी दर्शकों का प्यार।” इस दौरान उन्होंने ‘केबीसी’ के सेट की कई तस्वीरें साझा कीं।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ ब्रिटिश कार्यक्रम ‘हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनेयर?’ पर आधारित है। अमिताभ बच्चन इसके दस सीजन्स की मेजबानी कर चुके हैं। केवल तीसरे सीजन की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख खान ने की थी, लेकिन यह दर्शकों पर प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहा था।

इन बीते सालों में बिग बी ने क्लासिक सूट से लेकर ब्लेजर्स और प्रिंटेड टाई तक के परिधानों के साथ प्रयोग किया है। अभिनेता के इन शानदार लुक्स के पीछे उनकी स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल रही हैं। वह पांच साल से अमिताभ की स्टाइलिंग कर रही हैं और अब इस साल भी अभिनेता के लिए प्रिया ने ही ड्रेस डिजाइन किया है। प्रिया ने आईएएनएस से कहा, "अमिताभ बच्चन के सूट के लिए प्रयोग में आने वाली फैब्रिक को इटली से मंगाया गया है। इसकी क्वालिटी बहुत ही अच्छी होती है, ऐसे में हर साल हमारी कोशिश रहती है कि हम बेहतरीन मैटेरियल का इस्तेमाल करें।"

Published on:
04 Aug 2019 03:38 pm