TV न्यूज

Anita Hassanandani ने पहली बार दिखाई बेटे की पूरी झलक, रखा है ये खूबसूरत नाम.. सेलेब्स ने बरसाया खूब प्यार

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने दिखाई बेटे की पहली झलक बेटे के अनोखे नाम का किया खुलासा अनीता के बेटे पर सेलेब्स ने बरसाया प्यार

2 min read
Feb 22, 2021
photo_2021-02-22_11-42-59.jpg

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने बेटे की झलक फैंस को नहीं दिखाई थी। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने कभी बेटे के नन्हे पांव दिखाए तो कभी हाथ लेकिन फैंस पूरी तस्वीर देखने के लिए बेकरार थे। अब अनीता और रोहित ने अनोखे अंदाज में अपने बेटे की पूरी झलक फैंस को दिखाई है और साथ ही उसका नाम भी रिवील कर दिया है। अनीता ने अपने बेटे का बड़ा ही खूबसूरत नाम रखा है। अनीता ने एक वीडियो के जरिए अपने बेटे का प्यारा सा चेहरा सभी को दिखाया है।

अपने इंस्टाग्राम पर अनीता हसनंदानी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो और रोहित बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित पत्नी अनीता के पेट पर रखे बम को आग लगाते हुए दिखाई देते हैं। जोरदार धमाके के बाद अनीता अपने बेटे को लेकर निकलती हैं। धमाके के बाद तीनों के फेस हल्के काले नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने बेबी ब्वॉय का नाम भी बताया है। अनीता ने अपने बेटे का नाम आरव (Aaravv) रखा है। उन्होंने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा- और हमारा बेबी आरव आ गया। 9-02-2021। अनीता और रोहित के इस मजेदार वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि अनीता हसनंदानी शादी के कई सालों बाद मां बनी हैं। 9 फरवरी को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी उनके पति रोहित रेड्डी ने दी थी। उसके बाद अस्पताल से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थी। अब अनीता ने अपने बेटे की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है। अनीता के वीडियो को देखने के बाद सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। करिश्मा तन्ना से लेकर अंकिता लोखंडे ने बेटे की पहली तस्वीर देखने के बाद बधाई दी। सुरभि ज्योति, अदा खान, अंकिता लोखंडे, मौनी रॉय, कृष्णा मुखर्जी, करणवीर बोहरा, आशा नेगी, माही विज, शब्बीर आलूवालिया, हितेन तेजवानी और कांची कौल जैसे कई सितारों ने आरव को देखने के बाद बधाई दी है।

Published on:
22 Feb 2021 11:46 am