TV न्यूज

पति रोहित रेड्डी से मिलती है Anita Hassanandani के बेटे की शक्ल, अस्पताल में खुद बोलीं- नाक बिल्कुल तुम पर गई है.. देखें वीडियो

अस्पताल से अनीता हसनंदानी का रोहित रेड्डी ने शेयर किया वीडियो बेटे के चेहरे को निहारते दिखे माता-पिता बेटे को देखकर बोलीं अनीता- नाक बिल्कुल तुमपर गई है

2 min read
Feb 12, 2021
Anita Hassanandani and Rohit Reddy with new Baby boy

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने रिसेन्टली एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान उनसे अस्पताल मिलने भी कई सेलेब्स पहुंचे जिसमें प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी शामिल रही। वहीं अनीता के अस्पताल से कई सारे वीडियो और फोटो सामने आए लेकिन फैंस उनके बेटे को देखने को लिए बेकरार हैं। अनीता के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। दोनों को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच अनीता और रोहित का अस्पताल से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे (Anita Hassanandani baby boy) को निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित रेड्डी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में अनीता बेड पर लेट हुई हैं और डॉक्टर उन्हें बेटे के जन्म की बधाई दे रहे हैं। वहीं अनीता अपने न्यू बेबी बॉय को देखकर कहती हैं कि इसकी नाक बिल्कुल तुमपर गई है। पति रोहित रेड्डी इस पर बेहद ही खुश होते हैं। वहीं उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- कॉपी पेस्ट। इससे बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनीता के बेटे का चेहरा बिल्कुल उनके पति रोहित रेड्डी पर गया है।

रोहित के इस वीडियो पर सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। सुरभि ज्योति, अदिति भाटिया, भारती सिंह, करण पटेल, रश्मि देसाई और नीना कुलकर्णी जैसे सेलेब्स ने अनीता के बेबी के लिए ढेर सारा प्यार भेजा है। एकता कपूर ने तो अस्पताल पहुंचकर बताया था कि मेरा भांजा हुआ है।

बता दें कि अनीता अपने बेटे का नाम रवि रख सकती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया था कि अगर बेटा होगा तो वो उसका नाम रवि रखेंगी। दरअसल, रोहित के पापा का नाम रवि था जिसे अनीता ने अपने बेटे के लिए चुना है।

Published on:
12 Feb 2021 03:51 pm
Also Read
View All