
कश्मीरा शाह ने कोमल रानी पर इनडायरेक्ट कसा तंज (Photo Source- Instagram/instantbollywood)
Kashmera Shah Dig On Komal Rani: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच इन दिनों उनकी कथित गर्लफ्रेंड कही जाने वाली कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnakar) को लेकर जबरदस्त तनाव चल रहा है। इसी बीच, गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने इस जलते मुद्दे पर घी डालने का काम किया है। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर लोगों का कहना है कि उन्होंने कोमल रानी पर तंज कसा है।
सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो एयरपोर्ट का है, जिसमें कश्मीरा शाह पैपराजी से बातचीत कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने एक नए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जा रही हैं, जहां वह एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की कमान भी संभालेंगी।
कश्मीरा शाह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोमल रानी और गोविंदा पर बिना नाम लिए सीधा निशाना साधा और हंसते हुए कहा, "सबसे खास बात यह है कि मेरा यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से इंडिपेंडेंट है। इसे ना तो मेरे पति (कृष्णा अभिषेक) ने फाइनेंस किया है और ना ही किसी बॉयफ्रेंड ने!"
कश्मीरा शाह ने आगे चुटकी लेते हुए कहा, "हम बाहर की फिल्में करते हैं भाई, घर की फिल्में नहीं करते!" कश्मीरा के इस 'बॉयफ्रेंड' और 'घर की फिल्म' वाले बयान को सीधे तौर पर गोविंदा और कोमल रानी के कथित अफेयर व उनकी साथ में आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब गोविंदा और कोमल रानी को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों को लगातार साथ देखे जाने के बाद गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में खटपट की खबरें तेज हो गईं।
सुनीता आहूजा ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए एक इंटरव्यू में कोमल रानी को अपनी बेटी टीना की उम्र का बताया था और गोविंदा पर शर्म करने की बात कही थी। सुनीता ने कोमल को 'शुगर बेबी' कहकर गोविंदा के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठाए थे।, वहीं कुछ समय पहले गोविंदा और कोमल रानी साथ में गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा के दर्शन करने साथ में पहुंचे थे। वहीं, सुनीता आहूजा अकेली आई थीं। जिसके बाद फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने कई सवाल खड़े कर दिए थे।
गोविंदा और कोमल रानी दोनों ने ही इन आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है। गोविंदा का कहना है कि वे अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' (Roopa) के सिलसिले में कोमल के साथ पेशेवर तौर पर जुड़े हैं। गोविंदा ने यह भी तल्ख टिप्पणी की थी कि अगर उनकी निजी जिंदगी में कुछ है भी, तो वह उनका व्यक्तिगत मामला है। वहीं कोमल ने भी बयान जारी कर कहा था कि उनका साथ दिखना सिर्फ प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और फिल्मों तक सीमित है।
Updated on:
07 Oct 2026 09:54 am
Published on:
07 Oct 2026 09:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
