7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

Mahhi Vij-Yung DSA Clash In Bigg Boss 20: माही और यंग डीएसए के बीच की लड़ाई अब बढ़ती ही जा रही है। अब 'बिग बॉस 20' का हालिया प्रोमो अब रिलीज हुआ है जिसमें दोनों एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Mahhi Vij-Yung DSA Clash In Bigg Boss 20

Mahhi Vij-Yung DSA Clash (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)

Mahhi Vij-Yung DSA Clash In Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। माही और यंग डीएसए के बीच अब बहस और लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। हालिया प्रोमो में भी माही और यंग डीएसए के बीच एक बार फिर बहस होते हुए दिखाई दे रही है, जिसमें यंग डीएसए माही से कहते हैं कि वो अपने मुंह की गंदगी साफ करें। वहीं माही भी डीएसए को एमसी स्टैन की कॉपी बता रही है।

उदिती को लेकर भी माही ने की बात

‘बिग बॉस 20’ के घर में जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं, वैसे-वैसे रिश्तों के समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड में माही विज और काजी तौकीर के बीच बातचीत के दौरान घर के रिश्तों और बाहर की दोस्ती को लेकर चर्चा होती दिखाई देगी। इस दौरान माही ने साफ कर दिया कि शो खत्म होने के बाद वह अपने सभी को-हाउसमेट्स के संपर्क में रहने की इच्छुक नहीं हैं।

माही ने काजी के साथ बातचीत में उदिति सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने कई बार उदिति को उनकी नकल करते हुए देखा है। माही ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने मजाक में उदिति से कहा था कि अगर दोनों घर के अंदर एक महीने तक एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करती हैं तो वह खुद अपनी पीठ थपथपाएंगी।

माही के मुताबिक, इसके अगले ही दिन उन्होंने उदिति को स्काउट से उसी बात पर चर्चा करते हुए देखा। माही ने बताया कि उस समय स्काउट ने भी उदिति से कहा था कि यही बात माही ने पहले कही थी। इस घटना को याद करते हुए माही ने उदिति को लेकर अपनी राय जाहिर की और उन्हें ‘सिली’ बताया।

शो के बाद नहीं रखना चाहतीं संपर्क

बातचीत के दौरान माही विज ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह बिग बॉस के घर के रिश्तों को शो के बाहर आगे बढ़ाने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाने के बाद वह कई कंटेस्टेंट्स के संपर्क में नहीं रहना चाहतीं।

माही ने बताया कि उनके पास पहले से ही तीन-चार करीबी लोग हैं और वह अपने सीमित सर्कल में खुश हैं। उनके इस बयान से साफ है कि अभिनेत्री बिग बॉस के घर में बनने वाले रिश्तों को अपनी वास्तविक जिंदगी से अलग रखती हैं।

बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स लगातार एक-दूसरे के साथ रहते हैं। ऐसे में दोस्ती, मतभेद और आपसी समीकरण तेजी से बदलते हैं। माही की बात भी इसी बदलते रिश्तों की ओर इशारा करती है।

काजी ने भी बदले समीकरण पर की बात

इसी बातचीत के दौरान काजी तौकीर ने भी बिग बॉस के घर में बदलते समीकरणों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘वीकेंड का वार’ में हुई बातचीत के बाद घर के माहौल में बदलाव महसूस करने की बात कही।

काजी के मुताबिक, उस एपिसोड के बाद उन्हें लगा कि कुछ कंटेस्टेंट्स उनसे अपना ध्यान हटाकर एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं। उन्हें ऐसा भी लगा कि घर के दो अलग-अलग समूह आपस में एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं।

6 सितंबर से शुरू हुआ 'बिग बॉस 20'

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इनमें एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, युंग डीएसए और लव गिल समेत अन्य नाम शामिल हैं।

शो में लगातार बदलते रिश्ते, दोस्ती और विवाद दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। माही विज का यह बयान भी इसी बदलते समीकरण का हिस्सा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में घर के रिश्ते किस दिशा में जाते हैं और शो खत्म होने के बाद वास्तव में कौन से रिश्ते कायम रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग