TV न्यूज

Anita Hassanandani को प्रेग्नेंसी को लेकर हुई चिंता, वीडियो शेयर कर बताया कि किस बात का था डर?

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद एक और खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वो किन चीजों को लेकर डर रही थीं।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2020, 7:17 PM IST
Anita Hassanandani shared another video after pregnancy announcement
Anita Hassanandani shared another video after pregnancy announcement

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) को सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस और सेलेब्स खूब बधाईयां दे रहे हैं। अनीता शादी के 7 साल बाद मां बनने जा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही थीं। इसमें उन्होंने अपनी और रोहित की दोस्ती से लेकर प्रेग्नेंसी (Anita pregnancy) के सफर को दिखाया था। वहीं अब अनीता हसनंदानी को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक चिंता सताने लगी है। जिसको लेकर उन्होंने एक और वीडियो साझा किया है।

अनीता हसनंदानी 39 की उम्र में मां बन रही हैं। हालांकि उनकी खूबसूरती और फिटनेस को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है। ऐसे में उन्हें मां बनने के बाद पड़ने वाले स्ट्रैच मार्क्स को लेकर डर लग रहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो (Anita Hassanandani video) शेयर कर बताया है कि प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद उनका क्या रिएक्शन था? वीडियो में कुछ सवाल आते हैं और उसमें अनीता-रोहित जवाब देते हैं। वीडियो में वो बताती हैं कि हमारे घर जल्द ही बेबी आने वाला है। सच कहूं तो हम बस सही समय का इंतजार कर रहे थे। बच्चे भगवान की देन होते हैं। सब भगवान की मर्जी से होता है। हम 10 साल से साथ हैं। 7 साल हमारी शादी को हो चुके हैं।

अनीता आगे कहती हैं कि हमें लगा ये साल 2020 माता-पिता बनने के लिए सही समय है। अनीता एक सवाल के जवाब में बताती हैं कि पहले तो मुझे अपनी स्किन को लेकर चिंता थी। मुझे डर था कि स्ट्रैच मार्क्स वगैरह हो जाएंगे। मेरी फिगर खराब हो जाएगी लेकिन फिर मैंने सोचा कि ठीक है कोई नहीं। मैंने काफी रिसर्च की और पता चला कि जो भी मैं लूंगी वो मेरे बच्चे को भी उतना ही इफेक्ट करेगा। अनीता के पति रोहित ने बताया कि जब वो गोवा वेकेशन पर गए थे उस दौरान तबीयत खराब होने पर कुछ टेस्ट कराए। अस्पताल से आकर उन्हें अनीता ने बताया कि वो मां बनने वाली हैं।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब