TV न्यूज

It’s a Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म, एकता कपूर ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

अनीता हसनंदानी ने बेटे को दिया जन्म पति रोहित रेड्डी ने फैंस को दी जानकारी अनीता और रोहित को सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
less than 1 minute read
Feb 10, 2021
Anita Hassanandani and Rohit Reddy welcomes baby boy
Anita Hassanandani and Rohit Reddy welcomes baby boy

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने मंगलवार को एक प्यारे बेटे (Baby Boy) को जन्म दिया है। अनीता के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया (social media) के जरिए फैंस को दी। अनीता को अस्पताल में उनके कई टीवी के दोस्त भी पहुंचे। प्रोड्यूसर एकता कपूर भी अनीता की डिलीवरी के वक्त मौजूद थीं। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। अनीता के मां बनने की खबर के बाद टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस भी इस बात की खुशी जता रहे हैं। अस्पताल से अनीता की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनीता हसनंदानी की अस्पताल से कई तस्वीरें साझा की हैं। वहीं रोहित रेड्डी ने अनीता के साथ फोटो पोस्ट करके बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रोहित रेड्डी ने ओह बॉय लिखकर फैंस को जानकारी दी।

अनीता और रोहित को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। वहीं एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर बताया कि वो खुशी का दिन आ ही गया। उन्होंने अस्पताल से इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया।

अनीता हसनंदानी के मां बनने के बाद सेलेब्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। नेहा धुपिया से लेकर भारती सिंह ने मां बनने की खुशी में अनीता को बधाई दी। बता दें कि अनीता अपने बेटे का नाम रवि रख सकती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया था कि अगर बेटा होगा तो वो उसका नाम रवि रखेंगी। दरअसल, रोहित के पापा का नाम रवि था जिसे अनीता ने अपने बेटे के लिए चुना है।

Published on:
10 Feb 2021 10:51 am