15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छावा एक्ट्रेस Sanchita Ugale की आत्महत्या मामले की होगी जांच? AICWA ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से लगाई गुहार

Sanchita Ugale Death Case: ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत की हाई-लेवल जांच की मांग की है। प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जांच के आदेश देने की अपील की है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 15, 2026

Sanchita Ugale Death Case

एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की होगी जांच? (फोटो सोर्स: sanchita_ugale)

Sanchita Ugale Death Case: कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत से उनके फैंस और परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस खबर से सब सदमे में हैं। बता दें कि संचिता ने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगा कर अपनी जान ले ली। एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनसे जुड़ी अपडेट लगतार आ रही हैं। इसके अलावा उनकी दोस्त और कोस्टार ने भी एक खुलासा किया है कि वो डिप्रेशन की दवाईयां खा रहीं थीं। अब इस केस में एक और बड़ा अपडेट आया है कि AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने गहरी चिंता जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। AICWA का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही एसोसिएशन ने मनोरंजन जगत में काम करने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बेहतर सपोर्ट सिस्टम बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया है।

मौत के बाद दोस्त और को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

संचिता के निधन के बाद उनकी करीबी मित्र और को-एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने खुलासा किया कि वो पिछले कुछ समय से मेन्टल स्ट्रेस का सामना कर रही थीं और वो पर्सनल लाइफ में भी परेशान थीं। इसके आगे मेघा ने बताया कि संचिता डिप्रेशन की दवाइयां भी खा रही थीं। भले ही वो सामने बहुत खुश नजर आती थीं, लेकिन अंदर ही अंदर वो काफी परेशान थीं। संचिता के साथ अपनी मुलाकात पर बात करते हुए मेघा ने बताया उस वक्त संचिता अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रही थीं। यही वजह है कि उनके अचानक चले जाने की खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

बता दें कि संचिता उगले का शव मुंबई से सटे नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला। मौत के पीछे की वजहों को लेकर अब मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही है। हालांकि, पुलिस को एक्ट्रेस की बॉडी के पास से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस ने इस केस में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल कर पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही संचिता के करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के बयान लिए जा रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति के बारे में पता चल सके।

19 घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी रील

जानकारी के लिए बता दें कि संचिता उगले की मौत से 19 घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहीं थीं। और एक गाने पर खुशी से झूमती नजर आ रही थीं।

संचिता का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट एक रील थी, जिसमें वो बहुत खुश नजर आ रहीं थीं। आत्महत्या करने से ठीक 19 घंटे पहले संचिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पॉपुलर गाने 'राधा तेरी चुनरी...' पर थिरकती हुई नजर आ रहीं थीं। उनके एक हाथ में कैमरा था और वो उस गाने को साथ में गुनगुना भी रहीं थीं। संचिता उगले ने ये आखिरी रील मौत से ठीक 19 घंटे पहले 15 जून को देर रात पोस्ट की थी।

ओटीटी और फिल्म में भी आई थीं नजर

एक्ट्रेस संचिता सिर्फ टीवी के अलावा फिल्मों और ओटीटी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी थीं। पिछले साल की शुरुआत में उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'साइलेंस 2: द नाइट आउल' बार शूटआउट जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने एक्टिंग के हर फॉर्मेंट में अपने अभिनय से तारीफें बटोरीं।