
संचिता उगाले का 30 साल की उम्र में हुआ निधन। (फोटो सोर्स: sanchita_ugale)
Sanchita Ugale's Last Social Media Post: 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे शो से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि संचिता की मौत का कारण आत्महत्या है। ये भी खबर है कि उन्होंने साड़ी से फंदा लगाकर ख़ुदकुशी की है। इस खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दुःख का माहौल है।
जानकारी के लिए बता दें कि संचिता उगाले की मौत से 19 घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहीं थीं। और एक गाने पर खुशी से झूमती नजर आ रही थीं।
संचिता का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट एक रील थी, जिसमें वो बहुत खुश नजर आ रहीं थीं। आत्महत्या करने से ठीक 19 घंटे पहले संचिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पॉपुलर गाने 'राधा तेरी चुनरी...' पर थिरकती हुई नजर आ रहीं थीं। उनके एक हाथ में कैमरा था और वो उस गाने को साथ में गुनगुना भी रहीं थीं। संचिता उगले ने ये आखिरी रील मौत से ठीक 19 घंटे पहले 15 जून को देर रात पोस्ट की थी।
वीडियो के कैप्शन में संचिता ने लिखा, 'मैं नाचूं तू नचा…!' संचिता उगले के इस आखिरी वीडियो पर उनके फैंस इमोशनल मेसेज कर रहे हैं और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके पुराने वीडियोज को रिपोस्ट कर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'उसे देखो… वह आत्महत्या नहीं कर सकती… वह कितनी खुश दिख रही है…।' वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'दी, आपकी बहुत याद आती है… आप बहुत जल्दी चली गईं, दिल बहुत भारी है, अभी भी यकीन नहीं हो रहा…!
कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आने वाली संचिता उगले ने फिल्मों में भी अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था। संचिता पिछले साल रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में तारा बाई के किरदार में नजर आयीं थीं। इसके साथ ही वो वेबसीरीज 'साइलेंस 2' में भी नजर आईं थीं।
Updated on:
15 Jun 2026 02:58 pm
Published on:
15 Jun 2026 01:24 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
