TV न्यूज

Anupama : TRP में आसमान छू रही ‘अनुपमा’ में आ रहे जबरदस्त ट्विस्ट, क्या अनुज अनुपमा को ला पाएगा घर?

Anupama Spoiler Alert : 9वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से 'अनुपमा' (Anupama) ने ही बाजी मारी है. बाकी शो के मुकाबले लोग हर दिन 'अनुपमा' में आ रहे ट्विस्ट को देखना पसंद कर रहे हैं. वहीं शो में भी वनराज ने अनुज और अनुपमा को अलग करने के लिए ऐसा दांव खेला, जो दोनों की जिंदगी में भूचाल ला रहा है.

2 min read
Mar 11, 2022
anupama_11_march_2022_written_update.jpg
TRP में आसमान छू रही 'अनुपमा' में आ रहे जबरदस्त ट्विस्ट, क्या अनुज अनुपमा को ला पाएगा घर?

अनुपमा 11 मार्च 2022 : इन दिनों रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' (Anupama) टीआरपी पर आसामान छू रहा है. बाकी शो के मुकाबले इसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हर दिन शो में अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जो लोगों में शो के लिए इंटरेस्ट जगा रहा है. पिछले दिनों ही ऑरमेक्स की रेटिंग में भी 'अनुपमा' का ये शो हिट साबित हुआ है. इस लिस्ट में 'अनुपमा' ने एक लंबे समय बाद जेठा लाल के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्म' (TMKOC) को पीछे छोड़ दिया. वहीं अगर 'अनुपमा' में आर रहे ट्विस्ट के बारे में बात करें तो, लोगों को शो में आ रहे ट्वि्स्ट काफी पसंद आ रहे हैं.

किंजल के बहाने अनुपमा को घर में रोकता है वनराज

लास्ट एपिसोड में वनराज किंजल के बहाने अनुपमा को शाह हाउस में रोक लेता है, जिसको देख अनुज को काफी झटका लगता है और वो घर वापस आ जाता है. आज के एपिसोड में अनुज जीके का इंतजार करता है, जब जीके अनुज के पास पहुंचते हैं तो अनुज काफी परेशान रखते हैं और उससे पूछते है कि क्या बता है, लेकिन अनुज अपनी परेशानी उनके सामने बता नहीं पाता. अनुज कहता है कि उसे नहीं पता कि वो क्यों परेशान है. जीके अनुज से पूछता है कि क्या वो शाह के घर गया था. अनुज जीके को गले लगाता है और उसे बताता है कि किंजल की तबीयत ठीक नहीं है. वो कहता है कि उसे उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. जीके ने अनुज को विश्वास बनाए रखने के लिए कहता है.

अनुपमा के सामने वनराज रखता है अपना फैसला

वहां शाह हाउस में अनुपमा परितोष को समझाती है कि उसको हर हाल में किंजल के साथ रहना चाहिए. उसका साथ देना चाहिए. किंजल को मां से ज्यादा पति की जरूरत है. साथ ही अनुपमा कहती है कि ये बच्चा परितोष की जिम्मेदार हैं और वो उसे इस जिम्मेदार से भागने नहीं देंगी. इसके बाद अनुपमा परितोष को किंजल के पास भेज देती हैं और अनुज को मैसेज कर कहती है कि वो उसका इंतजार न करे. इसके बाद वनराज और लीला अनुपमा को अपना फैसला बताते हैं, जो एक बड़ा ट्विस्ट होता है. इस फैसले से घर के आधे लोग खुश नहीं होते. वहां अनुज को अनुपमा की चिंता हो रही होती है और वो शाह हाउस के बहार उसका इंतजार कर रहा होता है.

घर की जिम्मेदार की पल्लू गेट पर बंधाती है अनुपमा

इसके बाद अनुपमा अपनी साड़ी का पल्लू घर के गेट पर बांध देती हैं और अनुज उसको खोल देता है, लेकिन अनुपमा फिर उस पल्लू को वहां बांध देती हैं और अनुज को इस बात का अंदाजा करवाती हैं कि वो इस घर की जिम्मेदारी से बंधी हुई है. वो अनुज को बताती हैं कि किंजल को मां की जरूरत है और घर वाले भी यही चाहते हैं, लेकिन अनुज एक बार फिर उसका पल्लू खोलता है और उसको घर चलने के लिए कहता है और कहता है कि सामना लाने के लिए कहता है. साथ ही बताता है कि उसको अंदाजा है कि उसका शाह हाउस में किंजल के साथ रुकना कितना जरूरी है, लेकिन वनराज की पत्नी को ये बात पसंद नहीं आती. अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे वनराज अनुपमा और अनुज के अलग होने पर अपनी खुशी जाहिर करता है.

Published on:
11 Mar 2022 10:42 am