शादी के लिए मंडप में काव्या दुल्हन के जोड़े में पहुंचती हैं, लेकिन इंतजार करने के बाद वनराज शादी के लिए मंडप में नहीं आता है। जिसे देख काव्या हैरान और परेशान हो जाती हैं और ढूंढने लगती हैं।
नई दिल्ली। टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों वनराज और काव्या की शादी का ट्रैक चल रहा है। शो में वनराज से शादी करने के लिए काव्या काफी बेताब दिखाई दे रही हैं। वहीं वनराज है कि अभी भी कोई फैसला नहीं ले पाएं हैं। शादी के लिए सारी तैयारियां हो जाती हैं। काव्या दुल्हन बन मंडप में भी आ जाती हैं, लेकिन एक बार वनराज काव्या का दिल तोड़ देते हैं। वनराज शादी के लिए मंडप में ही नहीं पहुंचते हैं। जिसे देख काव्या गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। जानिए आज के एपिसोड में क्या होगा?
डॉक्टर अद्वैत संग गईं अनुपमा
वनराज-काव्या की शादी में ना शामिल होना पड़ा इसलिए अनुपमा डॉक्टर अद्वैत के साथ चली जाती हैं। डॉक्टर अद्वैत उनसे पूछते हैं कि वह कैसे इतनी नॉर्मल हैं। अनुपमा कहती हैं कि उनका वनराज संग रिश्ता टूटे काफी वक्त हो गया है और काव्या से रिश्ता जुडे़ काफी वक्त हो गया है। यह सुनकर डॉक्टर अद्वैत अनुपमा से काफी इम्प्रैस हो जाते हैं और दोनों ही डॉक्टर्स के पास टेस्ट करवाने के लिए निकल जाते हैं।
शादी से गायब हुआ वनराज
काव्या का दुल्हन का जोड़ा पहने मंडप में पहुंचती हैं और वनराज के आने का इंतजार करती हैं। काफी इंतजार करने के बाद काव्या वनराज को लेने उनके कमरे में पहुंचती हैं। जहां वह देखती हैं कि कमरे में वनराज नहीं है। जिसके बाद काव्या वनराज को ढूंढने लगती हैं। वहीं पंडित जी कहते हैं मुहूर्त शुरू हो गया है। जिसे सुनकर काव्या और परेशान हो जाती हैं। काव्या वनराज को ढूंढने के लिए उनके परिवार से कहती है, लेकिन उनका परिवार कहता है कि वह नहीं जानते कि वह कहां हैं?
वनराज को ढूंढने में लगी काव्या
वनराज शादी के लिए मंडप में नहीं पहुंचते हैं। जिसे देख काव्या का पागलपन काफी बढ़ जाता है। काव्या शादी के जोड़े में पूरे रिजॉर्ट में भागते हुए वनराज को ढूंढती हैं। वह भागती, चिल्लाती और रोती हैं। लेकिन वनराज का कुछ पता नहीं चलता है।
अनुपमा को काव्या की धमकी
वनराज का शादी से गायब हो जाना और अनुपमा को रिजॉर्ट में ना देख काव्या काफी गुस्सा हो जाती हैं। वह अनुपमा को फोन करती हैं। काव्या का फोन देख अनुपमा बार-बार उनका फोन काट देती हैं। जिसके बाद काव्या फिर फोन करती हैं और अनुपमा उठाकर उन्हें खूब सुनाती हैं। अनुपमा काव्या से कहती हैं कि वह अब उन्हें और वनराज को शादी करनी है या नहीं इसका फैसला वो दोनों ही करें। उनकी जान खाने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद काव्या अनुपमा को धमकी देती है कि अगर वह रिजॉर्ट वापस नहीं आईं तो वह पुलिस में उनके और पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा देंगी।
(Pre- दुल्हन के जोड़े में सजी काव्या सात फेरे लेने के लिए मंडप में पहुंचती हैं। जहां शादी के वनराज नहीं पहुंचता है। जिसे देख काव्या काफी परेशान हो जाती हैं और उसे ढूंढने लगती हैं। वनराज को ना पाकर काव्या का गुस्सा उसके परिवार और अनुपमा पर फूटता है।)