TV न्यूज

Anupama 21st May 2021 Written Updates: सगाई में सामने आया नंदनी का राज, बॉ ने रुकवाई सगाई

टीवी शो 'अनुपमा' में समर और नंदनी की सगाई हो जा रही है। तभी नंदनी से जुड़ा एक राज सामने आ जाता है। जिसके बाद सगाई को लेकर घर में हंगामा शुरू हो जाता है। जानिए क्या समर-नंदनी की सगाई नहीं होगी।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2021, 11:07 AM IST
Anupama 21st May 2021 Written Updates Samar Nandini Engagement
Anupama 21st May 2021 Written Updates Samar Nandini Engagement

दिल्ली। टीवी शो अनुपमा के आज के लेटेस्ट एपिसोड में समर और नंदनी की सगाई दिखाई जाएगी। जिसमें अनुपमा और बॉ के साथ-साथ पूरा परिवार खुलकर नाचता और झूमता है। इसी बीच नंदनी को महसूस होता है कि उन्हें परिवार से सच बता देना चाहिए। नंदनी अनुपमा को खुद से जुड़ा सच बता देती है। जिसकी वजह से खूब हंगामा देखने को मिलता है। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर आगे क्या होगा।

बॉ को मनाने में लगा पूरा परिवार

अनुपमा के घर से अलग होने की वजह बॉ बहुत नाराज़ हो जाती हैं। साथ ही वह समर के साथ पूरे परिवार की बहस हो जाती है। जिसमें समर गुस्से में कह देते हैं कि जिसे आना है वह आए जिसे नहीं आना वह नहीं आएं। समर की सगाई में बॉ नहीं आती है। यह देखकर पूरा परिवार उनका पलंग बाहर ही लेता है। जिसे देखकर बॉ काफी हैरान हो जाती हैं। पूरा परिवार बॉ को मनाने में लग जाता है। जिसके बाद बॉ मनाती हैं और तैयार होकर सगाई में शामिल हो जाती हैं।

नंदनी ने छुपाई बात

एक ओर जहां पूरा परिवार सगाई की खुशी में डूबा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नंदनी काफी परेशान है। वह बार-बार समर से कहती हैं कि वह उनसे जुड़ी यह बात अनुपमा आंटी को बता दें। लेकिन समर उन्हें मना करता है कि इस वक्त उनकी मां बहुत खुश हैं। साथ ही उनकी तबीयत खराब है इसलिए यह बात उन्हें अभी नहीं बतानी चाहिए थी।

नंदनी ने बताया अनुपमा को सच

अनुपमा नंदनी को दुखी को देख पूछती हैं कि वह क्यों इतनी दुखी हैं? यह देख नंदनी अनुपमा को बाहर ले जाती हैं और उनसे सच कहती हैं। नंदनी अनुपमा को बताती हैं कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती हैं। यह सुनकर अनुपमा हैरान हो जाती है। नंदनी बताती है कि जब वह यूएस में थी तब उनका और मां का एक्सीटेंड हो गया था। गाड़ी चलाते हुए उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में उन्हें काफी चोट लगी साथ ही पेट मेंं भी लगी। जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की। जिसकी वजह से अब वह मां नहीं बन सकती है।

बॉ ने किया सगाई तमाशा

अनुपमा और नंदनी के बीच हुई बात को बॉ सुन लेती है। जिसके बाद वह समर के पास जाती हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाती हैं। बॉ बताती हैं कि अनुपमा ने पूरे परिवार से नंदनी का सच चुपा कर रखा। वह सबको बताती हैं कि नंदनी मां नहीं बन सकती हैं। जिसे सुनकर पूरा परिवार हैरान और परेशान हो जाता है। साथ ही बॉ कहती है कि अनुपमा ने उनसे यह बासत छुपाकर रखी। जिसके बाद वनराज गुस्सा हो जाते हैं और अनुपमा को कोसने लगते हैं।

( Precap- अनुपमा शो में समर और नंदनी की सगाई के दौरान नंदनी के सच से पूरी पार्टी खराब हो जाती है। नंदनी का सच जानकर बॉ और वनराज अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। )

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब