
नई दिल्ली। टीवी शो 'अनुपमा' में एक बार फिर दिलचस्प ट्विस्ट शुरू हो गए हैं। एक और जहां नंदनी का सच सामने आने से पूरा परिवार काफी दुखी हो गया है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपनी नॉर्मल लाइफ की ओर अपना कदम बढ़ा चुकी हैं। डॉक्टर अद्वैत के साथ अनुपमा को देख वनराज काफी गुस्सा हो रहा है। वहीं काव्या है शादी के सपने बुन रही हैं। जनिए आज के लेटेस्ट एपिसोड अनुपमा में क्या होगा।
नंदनी के मां ना बनने पर हुआ बवाल
नंदनी मां नहीं बन सकती है। यह बात जानकर पूरा काफी नाराज़ है। साथ ही बॉ, वनराज और काव्या इस बात का दोषी अनुपमा को मानते हैं। काव्या और स्वीटी के बीत अनुपमा को लेकर खूब बहस होती है। जिसके बाद बॉ कहती है कि सब अपना-अपना सामान पैक करो और यहां से चलते हैं। वहीं डॉक्टर अद्वैत और अनुपमा को साथ देखकर वनराज बहुत गुस्सा हो जाते हैं। वहीं अनुपमा बेटे की सगाई टूटने पर बहुत दुखी हो जाती हैं।
अनुपमा को दिया डॉक्टर अद्वैत ने ऑफर
इलाज करवा रही अनुपमा ने एक बार फिर से डांस करना शुरू कर दिया है। वह रिजॉर्ट में ही अपनी डांस क्लास लेने लगी है। अनुपमा को डांस करता देख डॉक्टर अद्वैत उनकी खूब तारीफ करते हैं। उसके बाद डॉक्टर अद्वैत उन्हें ऑफर करते हैं कि वह उनके मरीजों को भी डांस सिखाएं। इससे उन्हें वह इलाज के खर्च में डिस्काउंट भी देंगे। जिसे सुनकर नंदनी और समर भी उन्हें कहते हैं कि उन्हें यह क्लास लेनी चाहिए।
काव्या नंदनी के बीच हुई बहस
काव्या के कमरे से अपना सामान लेने गई नंदनी से जब काव्या बात करती हैं और नंदनी उनसे बात नहीं करती है। जिसके बाद काव्या उन्हें खरी-खोटी सुना देती है। नंदनी भी अपना सामान उठाती हैं और अनुपमा के पास चली जाती हैं। वहां अनुपमा हिसाब लगा रही होती हैं कि जितनी भी उनकी सेविंग्स हैं और सैलरी है। उससे खर्चा पूरा नहीं होगा। अनुपमा नंदनी और समर से भी यह बात शेयर करती हैं।
शादी को लेकर एक्साइटेड हैं काव्या
वनराज फोन पर अपने इंटरव्यू को लेकर बात कर रहे होते हैं। तभी उनके पास काव्या आती है और बताती है कि जल्द ही उनका तलाक होने वाला है। और फिर जल्द ही वह उनसे शादी कर लेंगी। जिसके बाद काव्या बताती है कि रिजॉर्ट में ही वह उनसे शादी करेंगी। जिसमें डॉक्टर अद्वैत उनकी मदद करेंगे। काव्या इस दौरान डॉक्टर अद्वैत की खूब तारीफ करती हैं। जिससे वनराज काफी गुस्सा हो जाते हैं और काव्या को सुना देते हैं।
( Precap- नंदनी के सच को जानकर पूरा परिवार दुखी है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा एक बार फिर से अपनी डांस क्लास लेनी लगी हैं और कैसे वह बिल देंगी इसके बारें में वह प्लानिंग कर रही हैं।)