शो 'अनुपमा' में काव्या ने अपनी नई चाल शुरू कर दी है। जिसमें किंचल फंस गई हैं। किंचल पर काव्या की बातों का इतना असर हो गया कि उन्होंने बॉ और अनुपमा से बदतमीजी कर ली। जिसे देख अनुपमा काफी दुखी हैं। जानिए आज रात क्या होगा 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में।
नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में सभी काम करने लगे हैं। वहीं नौकरानी गीता को भी घर से बाहर निकाल दिया है। ऐसे में सारा काम अनुपमा के पास आ गया है। अनुपमा अपना सारा काम करती हैं। जो थोड़ा बहुत किंचल के छोड़ देती हैं, लेकिन काव्या किंचल को भड़काती हैं और उन्हें महसूस करवाती हैं कि सारा काम उनसे ही करवाया जा रहा है। जिसके बाद किंचल का अलग ही रूप परिवार वालों को देखने को मिलता है। जानिए क्या होगा अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।
किंचल को करेंगी मदद
किंचल का ऑफिस में काम बढ़ जाता है। ये देख अनुपमा फैसला लेती है कि वो अब पूरे घर का काम संभालेगी और किंचल को घर का काम नहीं करने देंगी। बॉ-बाबू जी, बॉ, पाखी, और समर भी अनुपमा की मदद करते हैं। ये देख अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती है। इस दौरान अनुमपा के भाई भवेश का फोन आता है और उन्हें बताता है कि उनकी मां का तबीयत खराब हो गई है।
वनराज आया अनुपमा की मदद के लिए
सुबह उठते ही पूरा परिवार अनुपमा की मदद में जुट जाता है। अनुपमा सारा खाना बना लेती है। इस दौरान किचन में वनराज आता है और पूछता है कि मां ठीक है। वनराज अनुपमा से कहते हैं कि अगर उनकी मां को डॉक्टर के पास ले जाना हो उन्हें बता दें। वनराज अनुपमा को सलाह देता है कि वो खुद का भी ध्यान रखे। किचन से बाहर आते ही वनराज को काव्या खड़ी मिलती है। वो काव्या को कहता है कि वो उनका गुलाम नहीं है। तो उन्हें कंट्रोल ना करें।
काव्या ने भरे किंचल के कान
ऑफिस जाते हुए किंचल ने बॉ से अपना लंच मांगा। बॉ किंचल से उनका लंच और तोषो का लंच मांगती हैं। तभी काव्या किंचल को कहती हैं कि अनुपमा खुद को चली गई, लेकिन उन्हें फंसा गईं। किंचल काव्या को बताती हैं कि आज उन्होंने कोई काम नहीं किया। यहां तक कि बाकी सबने उनकी मदद की।
अनुपमा को लेकर काव्या ने भड़काया किंचल को
अनुपमा शाम को घर लौटती है और मां की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से वापस चली जाती है। अनुपमा बॉ और बाबू जी कहती हैं कि वो घर आकर खाना बना देंगी। लेकिन बॉ कहती हैं कि वो पिज्जा मंगवा लेंगी। अनुपमा के जानें के बाद बॉ बाबू जी कहते हैं कि वो किंचल से रोटियां बनवा देंगी। अनुपमा जैसे ही जाती हैं किंचल और काव्या भी घर आ जाती हैं। किंचल को बॉ कहती है कि वो पिज्जा मंगवा लेंगे, लेकिन तुम बाबू जी के दो-चार रोटियां बना दें। ये सुनकर किंचल परेशान हो जाती है। काव्या बॉ को कहती है कि उनकी मीटिंग है। बॉ के जिद्द करने पर किंचल हां रोटी बनाने के लिए हां कह देती हैं।
रोटी बनाते हुए बॉ ने दिए किंचल को ताने
रसोई में रोटी बनाते हुए बॉ किंचल को ताने देने लगती है। बॉ किंचल को रोटी बनाते हुए कहती हैं कि इतने टाइम से वो अनुपमा संग खाना बना रही है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं सीखा। बॉ की ये बात सुनकर किंचल को काफी बुरा लगता है।
बॉ ने सुना काफी
बॉ किंचल को सबूत दाना बनाने को कहती है। किंचल जब बनाकर लाती है। तब बॉ कहती है कि सबूत दाना कच्चा है। बॉ किंचल को कहती है कि अन्न की बर्बादी हो गई। साथ ही वो कहती हैं कि इस खाने को गाय को खिला दें। वहां काव्या भी खड़ी होती है। किंचल को देख वो मुस्कुराने लगती है।
अनुपमा ने समझाया बॉ को
बॉ अनुपमा को बताती है कि इतना समझाने के बाद भी किंचल ने रोटियां मोटी बनाई है। अनुपमा बॉ को समझाती है कि किंचल ने पहले कभी ऐसे काम नहीं किया। साथ ही अभी उस पर ऑफिस के काम का भी बोझ है। तभी अनुपमा अपना आईडी कार्ड लेने अंदर चली जाती है।
किंचल का टूटा सबर का बांध
किंचल अपनी ऑफिस मीटिंग अटैंड करते हुए बॉ के लिए चाय लाती है। तभी बॉ चाय को देखती है और कहती है कि चाय ठीक से पकाई नहीं। किंचल फोन का स्पीकर म्यूट करती है और बॉ को कहती है कि ऑफिस मीटिंग में। बॉ कहती है कि उन्हें कैसे पता चलेगा बालों के पीछे फुंतरों यानी कि इयर फोन लगाए हुए हैं। किंचल बॉ को कहती है कि उसने दूध डालने के बाद 10 मिनट तक पकाया। बॉ तभी कहती है कि अनुपमा जब बनाती है। तो वो बराबर बनती है।
ये सुनकर किंचल भड़क जाती है। किंचल बॉ पर चिल्लाते हुए कहती है कि वो किंचल है मम्मी नहीं। किंचल बॉ से कहती हैं कि उन्होंने काम नहीं किया, लेकिन वो फिर भी काम करने की कोशिश करती हैं। इतनी देर में अनुपमा आ जाती है। जिसका किंचल को नहीं पता लगता। किंचल बॉ को कहती है कि मम्मी सुबह जाती है और फिर शाम को घर लौटती हैं। जिसकी वजह से वो फंस जाती हैं। ये किंचल कहती हैं कि वो अनुपमा नहीं हैं। तभी किंचल देखती हैं कि अनुपमा उनके पीछे खड़ी हैं। काव्या आती है और किंचल को कहती हैं कि दो दिन में मम्मी से अनुपमा पर आ गईं।
( Pre- घर में काम को लेकर तनाव शुरू हो गया है। काव्या किंचल को भड़काते हुए उसे ऐसा महसूस करवा रही है कि अनुपमा के बदले अब सारा काम वही कर रही है। जिसका गुस्सा किंचल बॉ पर उतार देती है और अपने मन की सारी बातें सुना देती है। जिसे सुनकर अनुपमा और बॉ हैरान हो जाती हैं। )