शो 'अनुपमा' में दमदार ट्विस्ट आया है। अनुपमा की बहू किंचल ही उसके खिलाफ हो गई है। जिसमें काव्या का हाथ है। घर में बात इतनी बढ़ गई कि राखी दवे ने अनुपमा के पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। जानिए क्या होगा आज अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।
नई दिल्ली। शो अनुपमा में जब से काव्या वनराज के घर आई है। घर में तमाशा दुगना हो गया है। किंचल को मुहारा बनाकर काव्या उसे अनुपमा और बॉ के खिलाफ भड़का देती है। किंचल भी अपनी मर्यादा भूलकर अनुपमा और बॉ से बदतमीजी कर देती है। वहीं काव्या राखी दवे को बताती है कि कैसे उनकी बेटी को नौकरानी बनाकर काम करवाया है। जिसे सुनकर राखी दवे भड़क जाती है। जानिए क्या होगा आज रात अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।
किंचल की बातों से दुखी
किंचल बॉ की बातों से तंग आकर अनुपमा को भी सुना देती है। किंचल अनुपमा से कहती है कि जरुरी नहीं है हर कोई उनकी तरह बने और जब इस घर में ऐसा चलेगा तब तक कोई भी बहू इस घर में अपनी जगह नहीं बना पाएगी। ये कहकर किंचल चली जाती है और अनुपमा सन्न हो जाती है। काव्या बॉ और अनुपमा से कहती है कि अब तो उनकी बहू ने भी कह दिया कि मुसीबत की असली जड़ अनुपमा है। अनुपमा के दिमाग में किंचल की कही बातें ही चल रही होती हैं।
काव्या ने की राखी दवे की चुगली
किंचल संग हुए झगड़े की सारी बातें काव्या राखी दवे को बता देती है। काव्या बताती है कि कैसे किंचल ने आज अनुपमा और बॉ को जवाब देने है। साथ ही काव्या राखी दवे से कहती है कि अनुपमा को स्कूल का ज्यादा काम मिलने लगा है। वहीं उसकी मां की तबीयत भी खराब है। ऐसे में वो सुबह जाती है और रात को घर आती है। ऐसे में किंचल को घर और ऑफिस दोनों का काम करना पड़ता है। राखी दवे ये बात सुनकर भड़क जाती है।
बाबू जी के सामने छलका अनुपमा का दर्द
किंचल संग हुई बात को लेकर अनुपमा काफी परेशान है। वो अकेले बैठकर कर रो रही होती है। तभी बाबू जी आते हैं। अनुपमा बाबू जी से कहती है कि वो फेल हो गई। उसने किंचल से वादा किया था कि वो उसे अनुपमा नहीं बनने देगी। लेकिन अब वही हो रहा है। बाबू जी अनुपमा को समझाते हैं कि ये उसकी गलती नहीं हालतों की गलती है। अनुपमा इस बात मानती हैं कि किंचल से जितना हो पा रहा है। वो उतना कर रही है।
तोषो संग किंचल ने की बात
तोषो ऑफिस से आता है और वो किंचल से पूछता है कि बॉ और अनुपमा से उनकी बहस हुई। किंचल को लगता है कि बॉ ने बताया है, लेकिन तोषो बताता है कि काव्या ने उसे बताया है। किंचल तोषो को बताती है कि कैसे बॉ को हर बात से परेशानी है। इस बीच बाबू जी-बॉ को समझाते हैं कि वो अपना तरीका बदले। अगर को किंचल को कुछ समझाती भी हैं तो उसे प्यार से समझाए। तोषो भी किंचल को उसी तरह से समझाता है। इस बीच अनुपमा किंचल से बात करने के लिए आती है। लेकिन तभी काव्या आ जाती है और अनुपमा को बताती है कि जहां वो खड़ी है। वो उसके वनराज का हिस्सा है।
राखी दवे ने किया तमाशा
किंचल को परेशान देख राखी दवे घर आ जाती है और अनुपमा पर चिल्लाने लगती है। राखी दवे अनुपमा से कहती है कि उसने वादा किया था कि वो किंचल को चार दीवारी में कैद नहीं होने देगी। राखी दवे बताती है कि किंचल को उन्होंने रानी की तरह पला है। लेकिन आज वही लड़की रसोईघर में रोटियां बना रही है। हाथों में सब्जियां लिए आ रही है। राखी कहती है कि वो तुम सबसे प्यार करती है लेकिन आप लोग उसके प्यार के लायक नहीं है।
राखी दवे ने दी पुलिस की धमकी
वनराज और राखी दवे की बहस को सुनकर बाबू जी कहते हैं कि यूं अधूरी बात को जानकर एक-दूसरे पर इल्जाम मत लगाओ। राखी दवे कहती है कि अभी तो वो बात कर रही हैं। वो पुलिस में शिकायत भी कर सकती है। सबके खिलाफ साथ ही आपके के खिलाफ भी। बाबू जी संग राखी का ऐसा बर्ताव देख अनुपमा खुद को रोक नहीं पाती और राखी दवे से कहती है कि वो ये सहन नहीं करेंगी।
( Pre- किंचल के बर्ताव ने अनुपमा को पूरी तरह से दुखी कर दिया है। वहीं काव्या किंचल को लेकर उसकी मां राखी दवे के कान भर देती है। जिसके बाद राखी दवे घर आकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती है। )