TV न्यूज

Anupama 2nd June 2021 Written Updates: मंडप में वनराज के ना पहुंचने से काव्या ने खोया आपा, अनुपमा-परिवार संग उतरी बदतमीजी पर

शादी के मंडप में वनराज के ना पहुंचने से काव्या अपना आपा खो बैठती हैं और वनराज के पूरे परिवार को धमकी देने लगती हैं। अनुपमा के साथ भी काव्या काफी बदतमीजी करती हैं। जानें क्या वनराज वापस आते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 12:52 PM IST
Anupama 2nd June 2021 Written Updates Kavya Anupama Fight
Anupama 2nd June 2021 Written Updates Kavya Anupama Fight

नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में काव्या वनराज संग शादी के सपने देख रही थी। जब शादी का दिन नजदीक आता है। वनराज मंडप से भाग जाते हैं। जिसके बाद काव्या अपना आपा खो देती हैं। काव्या वनराज के पूरे परिवार के साथ बदतमीजी करती हैं और सभी को जेल जाने की धमकी देती हैं। अनुपमा के आने के बाद काव्या उन्हें भी धमकी देती हैं। जानिए क्या होगा आज के लिए लेटेस्ट एपिसोड में।

काव्या ने दी अनुपमा को धमकी

वनराज शादी के लिए मंडप में नहीं पहुंचते हैं। साथ ही वह रिजॉर्ट छोड़कर कहीं चले जाते हैं। जिसे देख काव्या को ऐसा लगता है कि उनके परिवार ने और अनुपमा ने वनराज को कहीं भगा दिया है। काव्या अनुपमा को फोन मिलाती हैं और कहती हैं कि अगर वह जल्द से जल्द रिजॉर्ट नहीं पहुंची तो वह उनके परिवार के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा देंगी। जिसे सुन अनुपमा परेशान हो जाती हैं और डॉक्टर अद्वैत के साथ रिजॉर्ट के लिए रवाना हो जाती हैं।

काव्या ने पार की सारी हदें

मंडप में वनराज को ना देख काव्या अपना होश खो बैठती हैं। वह वनराज और अनुपमा के पूरे परिवार के साथ बदतमीजी करती हैं। वह बॉ से कहती हैं कि वह उन्हें वृद्धा आश्रम भेजने का प्लान कर रही थीं, लेकिन वह अब जेल भेजेंगी। यही नहीं काव्या वनराज के बच्चों को भी जेल भेजने की धमकी देती हैं। जिसके बाद वनराज के परिवार के बीच और काव्या के बीच खूब बहस होती है।

हाथापाई पर उतरी काव्या

अनुपमा रिजॉर्ट में पहुंचती हैं। वह देखती हैं कि काव्या उनके पूरे परिवार को बुरा-भला सुना रही हैं। जिसे देख अनुपमा काफी गुस्से में आ जाती हैं कि अगर उनका पूरा परिवार जेल जाएगा तो साथ में काव्या भी जाएगी। अनुपमा कहती हैं कि वह काव्या के खिलाफ केस करेंगी कि उन्होंने उनके पति के साथ संबंध बनाए। उनका घर तोड़ा और उनकी बच्ची को मेंटली परेशान किया।

जिसके बाद काव्या समर की ओर थप्पड़ मारने के बढ़ती हैं। अनुपमा काव्या से कहती हैं कि अगर उन्होंने उनके बच्चे पर हाथ उठाया तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। जिसके बाद काव्या समर पर हाथ उठाती है और अनुपमा काव्या को खींचकर पीछे हटा देती हैं।

वनराज ने किया अनुपमा को फोन

शादी ना करने की वजह से वनराज कहीं चले जाते हैं। काव्या और अनुपमा के झगड़े के बीच वनराज का फोन अनुपमा को आता है। अनुपमा वनराज से कहती हैं कि वह जहां भी हैं। रिजॉर्ट वापस आ जाएं। वनराज कहते हैं कि उन्हें केवल उनसे बात करनी है। लेकिन अनुपमा जबरदस्ती उन्हें रिजॉर्ट बुला लेती हैं। वनराज अनुपमा की बात सुनते हैं और रिजॉर्ट वापस आ जाते हैं। वनराज को देख सभी हैरान हो जाते हैं। काव्या वनराज से पूछती हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। तो वह उनसे कहते हैं कि वह उनसे शादी नहीं करना चाहते हैं।

( Pre- शादी के मंडप में वनराज को ना देख काव्या अपना आपा खो देती हैं। जिसके बाद वह अनुपमा और उनके परिवार टॉर्चर करना शुरू कर देती हैं। वनराज वापस आते हैं और शादी करने से मना कर देते हैं।)

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’