शो 'अनुपमा' में काव्या और वनराज की शादी का ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शादी को लेकर काव्या में एक अजीब सा पागलपन देखने को मिल रहा है। जिसे देख वनराज काफी परेशान है। क्या काव्या से सच में शादी कर लेंगे वनराज।
नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में इन दिनों वनराज और काव्या की शादी ट्रैक चल रहा है। काव्या में वनराज संग शादी को लेकर पूरी तरह से पागलपन देखने को मिल रहा है। साथ ही इस दौरान वह अनुपमा को भी नीचा दिखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। बीते एपिसोड में हमने देखा था कि काव्या खुद ही खुद को हल्दी और मेहंदी लगा लेती हैं। जानिए आज के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होगा।
वनराज को काव्या की चेतावनी
काव्या हल्दी लगाने के लिए वनराज के कमरे में जा पहुंचती हैं। काव्या पहुंचते ही वनराज के चेहरे पर हल्दी लगाती हैं। साथ ही काव्या वनराज से कहती हैं कि उनका परिवार शादी में नहीं आना चाहता है, लेकिन उन्हें आना पड़ेगा। वो वनराज को भी कहती हैं कि शाम 4 बजे टाइम से पहुंच जाएं। काव्या वनराज से कहती हैं कि जब पिछली बार वो शादी में नहीं आए थे। तब उनका घर टूट गया था। अगर इस बार भी नहीं आए तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।
तैयारियों में डूबी काव्या
काव्या की हरकतों से पूरा परेशान है। वही काव्या है कि शादी की तैयारियों में पूरी तरह से डूब गई हैं। वह बाकी घरवालों के लिए भी कपड़े लाती हैं। जिन्हें देख पूरा परिवार दुखी और परेशान है। बॉ काव्या से कहती है कि उन्हें शादी में जरूरी आना होगा।
वनराज-अनुपमा को साथ देख भड़की काव्या
वनराज अपने दिल की बात कहने के लिए अनुपमा के पास जाते हैं और उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। अनुपमा को वनराज का आना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। वह कहती हैं कि वह बार-बार उनके पास ना आया करें। वनराज उन्हें समझाते हैं कि वह किसे बात करें क्योंकि कोई उन्हें समझ नहीं रहा है। वनराज और अनुपमा को बात करते हुए काव्या देख लेती हैं। जिसे देख वह काफी गुस्सा होती हैं।
काव्या-वनराज की शादी छोड़ गईं अनुपमा
वनराज की हरकतों से परेशान होकर अनुपमा फैसला करती हैं, कि जब तक वनराज और काव्या की शादी नहीं हो जाती। वह कहीं दूर चली जाएंगी। तभी उनके पास डॉक्टर अद्वैत का फोन आता है और वह कहते हैं कि आज एक डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट मिला हैं। क्या वह आ सकती हैं? अनुपमा यह बात सुनकर काफी खुश हो जाती हैं। घर से निकलते हुए उनके सामने काव्या आ जाती है और उन्हें अपना दुल्हन का लुक दिखाने लगती हैं। जिसे देख अनुपमा उन्हें कहती हैं कि जो चीज़ शीशे की हो उसे ज्यादा नहीं दिखाना चाहिए।
(Pre- काव्या अपनी और वनराज की शादी की तैयारियों में जुट गई है। इसी के साथ वह अनुपमा को भी नीचा दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ रही हैं। वहीं वनराज है कि अभी तक यह फैसला नहीं ले पाएं हैं कि उन्हें शादी करनी भी है या नहीं।)