TV न्यूज

Anupama Written Updates 15th April 2021: अनुपमा और वनराज की हुई घर वापसी

अनुपमा और वनराज घर लौट आए हैं और घरवालों को तलाक की डेट सुनकर बड़ा झटका लगा। अनुपमा घर से जाने वाली है ये जानने के बाद परिवारवालें दुखी हो जाते हैं वहीं काव्या को वनराज फटकार लगाता है।
2 min read
Apr 15, 2021
anupamaa_vanraj.png
Rupali Ganguly and Sudhanshu Pandey

नई दिल्ली | टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों खूब ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि पाखी कबीर को थप्पड़ मारकर घर आ जाती है। अब उसे कबीर के लिए परिवार से झूठ बोलकर जाने पर बहुत बुरा लगता है। काव्या चुपके से वनराज के कमरे में जाती है और तलाक के कागजात हासिल कर लेती है। वो सोचती है कि वनराज ने घरवालों से ये बात क्यों छुपाई है वरना वो और अनुपमा पिकनिक पर नहीं गए होते। काव्या सोचती है कि जब वो उन्हें तलाक की तारीख बताएगी तो सबका रिएक्शन देखने लायक होगा।

तलाक की डेट सुनकर घरवालों को लगा झटका

अनुपमा के साथ वनराज किचन का सामान खरीद घर पहुंचता है। काव्या सींटी बजाती है और ताना मारते हुए कहती है कि लगता है कि उनकी पिकनिक काफी अच्छी रही। काव्या कहती है कि ये लोग दुनिया के सबसे कूलेस्ट कपल हैं जब इनकी डिवोर्स डेट नजदीक है तो ये पिकनिक पर जाते हैं। बा कहती हैं कि वो कपल और जहां जाना चाहे वहां जा सकते हैं। काव्या घरवालों के सामने डिवोर्स डेट का खुलासा कर देती है। परिवारवाले ये सुनकर हैरान रह जाते हैं और काव्या मुस्कुराते हुए चली जाती है।

अनुपमा ने घरवालों को संभाला

परिवारवाले तलाक की डेट छुपाने को लेकर अनुपमा और वनराज से नाराजगी जाहिर करते हैं। दोनों इसके लिए माफी मांगते हैं और पाखी रोने लगती है। अनुपमा उसे समझाती है कि लोगों को दो मिनट शान्ति के नहीं मिल पाते हैं। उन्हें पूरे 48 घंटे मिल रहे हैं। अनुपमा कहती है कि वो सबसे पहले सबके लिए चाय बनाएगी और फिर गाजर का हलवा।

वनराज ने काव्या को लगाई फटकार

समर नंदिनी वापस आ जाते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताते हैं और फिर नंदिनी अपने घर चली जाती है। समर घर पहुंचता है और उसकी जीत की ट्रॉफी देखकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है। समर कहता है कि रॉकस्टार मम्मी का रॉकस्टार बेटा आ गया। वो अपनी जीत का क्रेडिट अनुपम को देता है। अनुपमा खुशी जताती है और कहती है कि दुनिया में तुम्हारे जैसे सारे बेटे हो। वो अनुपमा से कहता है कि उन्हें इस तरह खुद से अपनी फेयरवेल स्पीच नहीं देनी चाहिए वरना वो रोने लगेगा। इस किचन के साथ बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। वो भावुक होकर कहता है कि मां के हाथ का खाना, उनकी डांट और ढेर सारी यादें हमेशा याद करेगा। अनुपमा कहती है कि वो भी सब लोगों को बहुत मिस करेगी।

(Precap – वनराज काव्या को उससे और उसके परिवार से दो दिनों के लिए दूर रहने को कहता है जब तक डिवोर्स नहीं हो जाता। अनुपमा सोचती है कि उसे अजीब क्यों लग रहा है।)

Published on:
15 Apr 2021 02:49 pm