TV न्यूज

Anupama Written Updates 23rd April 2021: वनराज को लेकर काव्या हुई परेशान, अनुपमा को हुई चिंता

अनुपमा सीरियल में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। वनराज घर से भाग गया था जिसका पता अनुपमा ने लगा लिया है और अब वो उसे ठीक करने का प्रयास करेगी। उधर काव्या ये सब देखकर काफी परेशान है।
2 min read
Apr 23, 2021
anupama_vanraj1.png
Sudhanshu Pandey and Rupali Ganguly

नई दिल्ली | टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में इस वक्त जबरदस्त मोड़ आया हुआ है। वनराज ने शाह हाउस छोड़ दिया है और वो अब कहां है किस हालत में है। इस बात का पता नहीं चल पा रहा है। वनराज ने घर छोड़ने से पहले एक लेटर भी लिखा था, जो घरवालों के हाथ लग चुका है। अनुपमा वनराज का लेटर पढ़ती है जिसमें लिखा होता है कि उसे पता है वो गलत कर रहा है क्योंकि वो समझ नहीं सकता क्या गलता है और क्या सही। वो बापूजी की खामोशी, बा और बच्चों के आंसू नहीं देख सकता।

उसने आगे लिखा उसे वो 25 साल फिर से याद आ गए जब उसने कुछ दिन अनुपमा के साथ बिताए। उसे इस बात का दुख है कि वो सिर्फ अपनी खुशी के लिए पूरे परिवार की खुशी छीन रहा है। एक तरफ तलाक है और दूसरी तरफ काव्या से शादी उसे इस दुविधा में कुछ सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं इसलिए वो जा रहा है। वो उम्मीद करता है कि अनुपमा हर बार की तरह सबकुछ संभाल लेगी।

अनुपमा काव्या से कहेगी कि ये समय आपस में लड़ने का नहीं है बल्कि वनराज के बारे में सोचने का है। अनुपमा को पता चलता है कि वो कि वनराज सिलवासा में है। अपने बड़े बेटे के साथ अनुपमा वनराज को वापस घर लाने के लिए सिलवासा जाएगी। अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया वो सिलवासा में जाकर वनराज को ढूढ़ निकालेगी। वनराज की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वो खोया-खोया सा है। इस मुश्किल भरी राह में अनुपमा को अपने पुराने दोस्त अद्वैत का साथ मिलेगा। अद्वैत पेशे से डॉक्टर है जोकि म्यूजिक के जरिए अपने मरीजों का इलाज करता है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अद्वैद की मदद से अनुपमा वनराज में नई जान फूंक देगी। इसके बाद वनराज को पूरी तरह से एहसास हो जाएगा कि अगर उसके लिए किसी को फ्रिक है तो वो सिर्फ अनुपमा ही है। अनुपमा में एक बार फिर नया मोड़ देखने को मिलने वाला है। काव्या तलाक ना हो पाने और वनराज को लेकर बेहद परेशान है।

Published on:
23 Apr 2021 02:06 pm