26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए अभिनेता अली असगर, ‘मातम’ के बीच वायरल हुआ सादगी से भरा वीडियो

Ali Asgar Muharram: मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन अली असगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह मुहर्रम के मौके पर एक धार्मिक जुलूस में नजर आ रहे है। सादगी भरा ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ फैंस जमकर इसकी तारीफ करने लगे। सर पर कपड़ा बांधे और काले कपड़ो में अली असगर ने शानदार तरीके से अपना धर्म निभाया।
2 min read
Google source verification
Muslim Actor ali asgar spotted in muharram procession in mumbai video viral on social media

अली असगर का वीडियो हुआ वायरल

Ali Asgar Muharram procession Mumbai viral video: इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान के बाद सबसे पवित्र माने जाने वाले मुहर्रम महीने की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया भर के मुस्लिम इस महीने को बेहद श्रद्धा, चिंतन और शोक के साथ मनाते हैं। इस पवित्र महीने का सबसे अहम दिन 'आशूरा' यानी मुहर्रम का 10वां दिन होता है, जो कर्बला के शहीदों की याद दिलाता है।

आशूरा 2026 के इस बेहद संवेदनशील और धार्मिक मौके पर मुंबई की सड़कों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन अली असगर (Ali Asgar) का है।

मुहर्रम के जुलूस में पहुंचे अली असगर

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में अली असगर मुंबई में निकाले गए पारंपरिक मुहर्रम के जुलूस में शामिल होते नजर आ रहे हैं। हमेशा टीवी स्क्रीन्स पर लोगों को हंसाने वाले अली असगर यहां बेहद गंभीर, विनम्र और गमगीन माहौल में नजर आए। वह आम अकीदतमंदों यानी श्रद्धालुओं के बीच खड़े होकर पूरी शिद्दत और सम्मान के साथ इस शोक सभा और जुलूस का हिस्सा बने।

जुलूस में उनकी इस सादगी और धार्मिक भक्ति को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक बड़ा सेलिब्रिटी होने के बावजूद, इतने बड़े धार्मिक और संवेदनशील मौके पर आम जनता के बीच जमीन पर बैठकर शोक व्यक्त करना अली असगर के नेक दिल को दर्शाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भाईचारे और आस्था की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है।

रियलिटी शो 'मां है ना' में व्यस्त हैं अली असगर

अली असगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एक बिल्कुल नए और अनोखे कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' (Maa Hai Na) में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इस शो को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। यह शो इसी महीने 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 (ZEE5) पर रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस शो की खास बात यह है कि इसमें सेलिब्रिटीज अपनी मां या बच्चों के साथ कुकिंग का हुनर दिखाते नजर आते हैं। शो की दमदार प्रतियोगी जोड़ियों में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ, टीवी की 'कोमोलिका' यानी उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ, तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ, गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर के साथ, शाहिदा अंसारी अपने भतीजे अफगान भाग्यश्री के साथ, ई शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ, और मशहूर सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी अपने पिता मनोज कुमार के साथ शामिल हैं। इस मजेदार शो के बीच अली असगर का यह धार्मिक और संजीदा रूप फैंस के दिलों को छू गया है।