26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद शादी पर रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, दिल के जज्बात किए बयां

Rhea Chakraborty: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की। उन्होंने खुद को सिंगल बताते हुए होने वाले पति के गुण बताए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह कब किस समय शादी करेंगी।
2 min read
Google source verification
Rhea Chakraborty break silence on marriage and life partner qualities After sushant singh rajput death

रिया चक्रवर्ती ने अपनी शादी पर किया खुलासा

Rhea Chakraborty marriage plans: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत साल 2020 में हुई थी, उनका शव फंदे से उनके मुंबई स्थित घर पर लटका मिला था। कहा जाता है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी और उनके परिवार ने इसका सारा आरोप उनकी कथित गर्लफ्रेंड पर लगाया था। जिसके बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लंबे समय तक विवादों और कानूनी दांव-पेच के केंद्र में रही थीं। उस कठिन दौर में रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भारी मानसिक तनाव और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। गिरफ्तारी के बाद रिया ने जेल में लगभग 1 महीना बिताया था। हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में क्लिन चीट मिल गई।

अब जिंदगी के उस काले अध्याय को पीछे छोड़कर रिया और उनका धीरे-धीरे अपनी सामान्य जिंदगी में वापस लौट रहा है। हाल ही में रिया और शोविक, एक पॉपुलर चैट शो में नजर आए, जहां रिया ने अपनी पर्सनल लाइफ, डेटिंग प्राथमिकताओं और शादी के बड़े फैसले पर खुलकर बात की।

रिया चक्रवर्ती ने शादी पर दिया बड़ा बयान (Rhea Chakraborty marriage plans After sushant singh rajput death)

टॉक शो के दौरान जब बातचीत शादी के मुद्दे पर होस्ट ने पूछा कि दोनों भाई-बहन में से पहले कौन शादी करेगा? तो रिया ने बहुत ही भावुक होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शोविक ही पहले शादी करेगा। मैं उससे पहले शादी नहीं कर सकती, क्योंकि वह मेरा छोटा भाई है।" इस पर शोविक ने भी मजाकिया अंदाज में हामी भरते हुए कहा, "हां, मैं पूरी तैयारी के साथ ही पहले शादी करूंगा।"

रिया ने बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर? (Rhea Chakraborty On Life Partner)

आगे होस्ट ने रिया से उनके लाइफ पार्टनर के गुण और शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पुष्टि करते हुए साफ किया कि वह फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने कहा, "मेरी कोई खास इच्छा नहीं है। मैं सिंगल हूं लेकिन जब कोई किसी समय साथ होगा तो अच्छा लगेगा और गुण की बात करें तो मुझे लगता है… विकसित। अगर मुझे एक शब्द चुनना हो, तो वह 'विकसित' होगा।"

अंगद बेदी ने शेयर किया अपनी शादी का मजेदार किस्सा

वहींं, इस बातचीत के बीच अभिनेता अंगद बेदी ने भी अपनी शादी का एक बेहद निजी किस्सा शेयर करते हुए युवाओं को सलाह दी। उन्होंने कहा कि शादी के लिए बहुत अमीर होने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि सही जीवनसाथी का मिलना ज्यादा जरूरी है। अंगद ने याद करते हुए बताया, "जब मेरी नेहा से शादी हुई थी, तब मेरे बैंक अकाउंट में सिर्फ 2 लाख रुपये थे, शायद उससे भी कम। इस पर नेहा धूपिया ने बीच में ही हंसते हुए उनकी टांग खींची और याद दिलाया, "अच्छा! लेकिन तुमने मुझे 45,000 रुपये का आईपैड गिफ्ट किया था, वो कहां से आया था?" नेहा की इस बात पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े।