26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘स्टिक के सहारे शूटिंग, व्हीलचेयर तक पहुंचा दर्द’, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी पर छलका एक्ट्रेस तनाज ईरानी का दर्द

Tannaz Irani Hip Replacement Surgery: तनाज ईरानी ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे हिप के तेज दर्द कारण उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा था, और फिर फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी ने उनकी जिंदगी बदल दी।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 26, 2026

Tannaz Irani

टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी का छलका दर्द। (फोटो सोर्स: tannazirani_)

Tannaz Irani Hip Surgery: तनाज ईरानी ने हिप रिप्लेसमेंट के दर्द भरे सफर के बारे में बात की। उन्होंने याद किया कि कैसे हिप के तेज दर्द ने उन्हें व्हीलचेयर पर ला दिया था, और फिर सर्जरी ने उनकी जिंदगी बदल दी।

टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्द भरे दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे हिप का तेज दर्द धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि उन्हें व्हीलचेयर पर बैठना पड़ा। एक्ट्रेस ने हाल ही में हेल्थ, संघर्ष और दर्द के बावजूद काम जारी रखने और फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बारे में बात की और बताया कि कैसे इस हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी।

तनाज ईरानी ने Hip Pain को याद किया

तनाज ने राजीव खंडेलवाल के होस्ट किए गए रियलिटी शो 'तुम हो ना-घर की सुपरस्टार' में अपने सफर के बारे में बताया। बातचीत के दौरान, उस मुश्किल दौर को याद करते हुए तनाज ने बताया कि दर्द सबसे पहले उनके बाएं हिप और पैर में शुरू हुआ था। शुरू में उन्हें लगा कि ये योग या वजन बढ़ने की वजह से हो सकता है। लेकिन जल्द ही ये तकलीफ बर्दाश्त से बाहर हो गई।"

इसके आगे उन्होंने कहा, "मेरे बाएं हिप में, असल में मेरे पैर में बहुत दर्द था। मुझे लगा कि यह योग की वजह से है। मुझे लगा कि शायद मैं मोटी हो गई हूं। फिर दर्द बहुत बढ़ गया। मैं दुनिया भर के डॉक्टरों से मिलने लगी।"

कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बावजूद तनाज की हालत बिगड़ती गई। जो दर्द पहले सिर्फ चलने पर होता था, वो बाद में लंगड़ाकर चलने में बदल गया, और फिर एक समय ऐसा आया जब वो बिना सहारे के चल भी नहीं पाती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "शुरू में मैं दर्द के साथ चल पाती थी। फिर मैं लंगड़ाकर चलने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब मैं व्हीलचेयर पर थी। क्योंकि मैं उतना भी नहीं चल पाती थी।"

तनाज ईरानी ने कहा कि दर्द के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा

इतने मुश्किल और दर्द भरे समय में भी तनाज ने काम करना जारी रखा और तेज दर्द से जूझते हुए भी दो शो साइन किए। उन्होंने बताया, “इस दौरान, मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी, भले ही हालात नहीं बदले। लेकिन मैंने दो शानदार शो साइन किए। मैं छड़ी के सहारे चलते हुए भी एक किरदार निभा रही थी।" तनाज ने कहा कि मुश्किलों के बावजूद, उन्हें लगा कि कायनात ने उनका साथ नहीं छोड़ा है। उन्होंने आगे कहा, "कायनात ने मुझ पर फिर से भरोसा किया कि मैं अभी भी मैदान में हूं। लेकिन जो दर्द आप सह रहे हैं, वो आपके ही भले के लिए है।"

तनाज ईरानी की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

एक्ट्रेस ने बताया कि सर्जरी के बाद हालात बेहतर होने लगे। तनाज ने बताया कि 9 नवंबर को उनका हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हुआ और उन्होंने इस अनुभव को अपनी ज़िंदगी का एक अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा, "9 नवंबर को मेरा हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हुआ। जब आप पूरी ताकत और पॉज़िटिव सोच के साथ कुछ मांगते हैं, तो यकीन मानिए, पूरी कायनात आपके कदमों में आ जाती है।"

तनाज ईरानी का वर्क फ्रंट

तनाज ईरानी कई सालों से भारतीय टेलीविजन का जाना-माना चेहरा रही हैं। उन्हें 'जबान संभल के', 'दो और दो पांच' और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे शो में उनके काम के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। टीवी के अलावा, वो कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'कहो ना प्यार है', 'हमारा दिल आपके पास है', 'रहना है तेरे दिल में', में भी नजर आ चुकी हैं।

उनकी बातों से उनकी हिम्मत और जज़्बे का पता चलता है कि कैसे उन्होंने उस मुश्किल दौर का सामना किया और शरीर का साथ न मिलने पर भी काम करती रहीं।