TV न्यूज

कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह लगाती थी झूठे हंसी के ठहाके, वजह आ गई सामने

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में जज का रोल निभाती थी। वहीं कई बार अर्चना को ऐसे चुटकुलों पर भी हंसते हुए देखा गया था जो मजाकिया नहीं थे। ऐसे ही एक सवाल पर अर्चना ने रिएक्ट कर इसके पीछे की वजह बताई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 2:47 PM IST
archna_puran_singh.png
हंसी के लिए फेमस हुई अर्चना

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और अन्य लोगों के साथ अपकमिंग कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) के नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने का एक्ससाइटमेंट से इंतजार कर रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें शो में खराब चुटकुलों पर 'नकली हंसी' के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था।


हंसी की वजह से अर्चना हुई फेमस
हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में अर्चना ने अपने काम के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता था कि एक दिन मैं अपनी हंसी के लिए इतनी फेमस हो जाऊंगी। एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा सोचा था कि मेरी एक्टिंग फेमस होगी, लेकिन देखिए नियति आपको कहां ले जाती है।''




झूठी हंसी के पीछे की बताई वजह
जब अर्चना से पूछा गया कि वह बुरे चुटकुलों पर भी क्यों हंसती हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "अब ऐसा नहीं होता! पहले लोग कहते थे कि मैं बुरे चुटकुलों पर भी हंसती थी , मैं इससे खुश नहीं थी। तब क्या होता था कि अगर किसी चुटकुले में पंच नहीं था, तो वे (निर्माता) सोचते थे कि अर्चना की हंसी से वो पंच उठ जाएगा, लेकिन यह काम नहीं करता था। इस कारण से मेरी ट्रोलिंग भी हुई।''

Updated on:
29 Mar 2024, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब