TV न्यूज

‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने की खबरों पर आया अर्चना पूरन सिंह का रिएक्शन, बोलीं- ‘सब झूठी अफवाहें हैं’

टीवी का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक द कपिल शर्मा शो जल्द ही अपने नए सीजन के साथ लौटने वाला है। ऐसे में खबरें सामने आ रही थीं कि एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है। जानिए आखिर कितनी सच्ची है ये बात।

2 min read
Archana Puran Singh's reaction on quiting The Kapil Sharma Show

नई दिल्ली। टीवी का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही टीवी पर लौटने वाला है। शो की वापसी से दर्शक भी काफी खुश हैं। ऐसे में शो से जुड़ी कई खबरें सामने रही हैं। इस बीच शो की जज अर्चना पूरन सिंह को बड़ी खबर सामने आई थी। जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने द कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया है। जिसकी वजह अर्चना के पास उनके नए प्रोजेक्ट्स को बताया जा रहा था। शो को अलविदा कहने की खबरों पर अब अर्चना पूरन सिंह का रिएक्शन सामने आया है। जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने।

'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर बोली अर्चना पूरन सिंह

'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कहने की खबरों को अर्चना पूरन सिंह ने पूरी तरह से झूठ और महज अफवाह ही बताया। एक पत्रिका से खास बातचीत में अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि उन्होंने इस तरह की किन्हीं भी खबरों के बारें में कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन द कपिल शर्मा के आने वाले नए सीजन का वो हिस्सा हैं। अर्चना ने बताया कि बीते साल वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी।

तभी से इस तरह की अफवाहें उड़ना शुरू हो गई थीं। अर्चना ने बताया कि वो इस साल वो एक वेब सीरीज़ में काम कर रही हैं। जिसकी शूटिंग वो फिलहाल कर रही हैं। ऐसे में लोगों ने मान लिया की वो अब कपिल शर्मा के शो में नहीं दिखाई देंगी।

नए सीजन को लेकर एक्साइटेड हैं अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह ने आगे बताया कि 'उन्हें ह्यूमर काफी पसंद हैं। उन्हें सालों बाद भी स्टेज पर परफॉर्म करना काफी अच्छा लगता है। जिसे वो दिल से एंजॉय भी करती हैं। अर्चना ने बताया कि कपिल ने इस शो के लिए उन्हें खुद ही चुना है। ऐसे में दर्शकों के साथ-साथ वो भी नए सीजन का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।'

साल 2019 में बनी थी द कपिल शर्मा शो का हिस्सा

वैसे आपको बता दें 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा पहले पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू हुआ करते थे। किन्हीं वजहों से उन्हें शो की कुर्सी को अलविदा कहना पड़ा और फिर साल 2019 में अर्चना कपिल के शो का हिस्सा बनी।

शो की टीम भी है शो की वापसी से खुश

एक लंबे समय बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो वापसी करने जा रहा है। कपिल शर्मा हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने दोनों बच्चों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं कुछ समय पहले कृष्णा अभिषेक और भारती ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें उनके साथ कीकू शारदा भी दिखाई दे रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जल्द वापस आ रहे हैं। हमारी पहली क्रिएटिव मीटिंग... बहुत उत्साहित हैं। नया माल जल्द आ रहा है'।

Published on:
30 Jun 2021 01:05 pm
Also Read
View All