TV न्यूज

आशा नेगी ने वैक्सीन लगवाते वक्त ओवरएक्टिंग करने वाले सेलेब्स को लगाई फटकार

इन दिनों देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से हो रहा है। सेलेब्स भी वैक्सीन लगवा रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी वीडियो भी शेयर की है। जिसपर अब एक्ट्रेस आशा नेगी ने तंज कसा है।

2 min read
May 12, 2021
asha_negi2.jpg
Asha Negi Ankita Lokhande

नई दिल्ली। देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पहली लहर के मुकाबले इस बार हालात काबू से बाहर हैं। रोजाना लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी तेजी हो रहा है। इस महीने की शुरुआत से 18 साल की उम्र से ज्यादा वाले लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। जिसके बाद हर कोई वैक्सीन लगवा रहा है। बॉलीवुड व टीवी के सेलेब्स भी वैक्सीन लगवाने का काम कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने वैक्सीन लगवाते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया है। जिस पर अब टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने सेलेब्स पर निशाना साधा है।

आशा ने सेलेब्स पर कसा तंज
दरअसल, कई सेलेब्स ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी वीडियो शेयर की है। जिसमें वो वैक्सीन लगवाने से डरते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आशा नेगी ने ऐसे लोगों पर तंज कसा है। साथ ही, उन्होंने सेलेब्स से वैक्सीन लगवाते हुए ओवरएक्टिंग बंद करने को कहा।

ओवरएक्टिंग मत किया करो
आशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'उन सभी एक्टर्स के लिए जो अपने वैक्सीनेशन की वीडियो अपलोड कर रहे हैं। यार जागरुकता फैलाने के लिए ठीक है लेकिन प्लीज इतनी ओवरएक्टिंग मत किया करो। बहुत एनोइंग हो जाता है।' आशा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन के जरिए भी सेलेब्स पर तंज कसा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्लीज यार। और हां लोग पूछ रहे हैं वीडियोग्राफर खुद ले जा रहे हो या हॉस्पिटल वाले दे रहे हैं।' आशा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अंकिता लोखंडे से जोड़ा
आशा नेगी की इस पोस्ट पर अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, कई टीवी सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अभी तो पता नहीं क्या क्या देखना पड़ेगा और किस किस को।' वहीं, सिंगर मियांग चांग ने कमेंट कर लिखा, 'तू हमेशा सच बोल देती है।' बता दें कि आशा नेगी की इस पोस्ट को एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना वैक्सीनेशन का एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वह वैक्सीन लगवाने से काफी डर रही थीं। फैंस ने कमेंट कर कहा था कि वो ओवरएक्टिंग कर रही हैं। अंकिता लोखंडे और आशा नेगी ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम किया था। आशा ने उनकी बेटी का रोल प्ले किया था।

Published on:
12 May 2021 11:03 am