TV न्यूज

अविका गौर ने ठुकराए फेयरनेस क्रीम के ऑफर्स, बोलीं- ‘गोरा होना सुंदरता नहीं होती’

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने फेयरनेस क्रीम के तीन ऑफर्स को मना कर दिया है। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई है। जिसे सुन सभी काफी इम्प्रेस हैं।
2 min read
Avika Gor Rejected Fairness Cream Adds Offers
Avika Gor Rejected Fairness Cream Adds Offers

नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी शो बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाईं रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जबरदस्त ट्रांसफार्मेंशन से लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं इस बार अविका एक खास वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

अविका गौर को ऑफर हुए फेयरनेस क्रीम के एड

दरअसल, हाल ही में अविका गौर को फेयरनेस क्रिम के विज्ञापन करने के कई ऑफर्स मिले। अविका ने फेयरनेस के इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया। अविका का कहना है कि खूबसूरत बनाने वाली क्रीमों का मनना है कि गोरेपन का मतलब सुंदरता होता है और वह इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं है। अविका को 3 फेयरनेस क्रीम ब्रांडों का ऑफर आया था। उनका कहना है कि समाज एक ही रंग की मूर्ति नहीं बना सकता है। जिसे करने से अविका ने मना कर दिया।

अविका ने किया फेयरनेस क्रीम के एड को करने से मना

अविका ने आगे कहा कि वह इस सोच को बदलना चाहती हैं। वो खुद को धन्य मानती हैं कि उन्हें विज्ञापन से मिलने वाले पैसों की चिंता नहीं है। अविका कहती हैं ऐसी चीज़ें समाज पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलि वो उन विज्ञापनों को करने से मना कर देती हैं। आपको बता दें 'बालिका वधू' और 'सुसराल सिमर का' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में नज़र आई थीं। हाल ही में उनका एक वीडियो सॉन्ग भी आया था। जिसमें वो आदिल खान संग नज़र आई थीं।

मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

अविका गौर की पर्सनल लाइफ के बारें में बात करें तो वो इन दिनों मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं। अविका ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। अविका अक्सर मिलिंद संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अविका ने बताया था कि वो मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं लेकिन फिलहाल शादी को लेकर उनका कोई प्लान नहीं हैं।

Published on:
10 Jun 2021 01:53 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’