TV न्यूज

‘बालिका वधू’ फेम Avika Gaur ने अपना रिलेशन किया कन्फर्म, कहा- खुलेआम बताना चाहती थी

अविका गौर ( Avika Gaur ) ने मिलिंद ( Milind Chandwani ) को लेकर लिखी पोस्ट में बताया,'मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है। मुझे अपने जीवन का प्यार मिल गया है। ये प्यारा इंसान मेरा है। और मैं उसकी हूं... हमेशा के लिए...। हम सभी को एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो हमें समझता है, विश्वास करता है, प्रेरित करता है, हमें आगे बढ़ने में मदद करता है और सच में हमारी परवाह करता है।'
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2020, 11:33 PM IST
'बालिका वधू' फेम Avika Gaur ने अपना रिलेशन किया कन्फर्म, कहा- खुलेआम बताना चाहती थी
'बालिका वधू' फेम Avika Gaur ने अपना रिलेशन किया कन्फर्म, कहा- खुलेआम बताना चाहती थी

मुंबई। टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू' ( Balika Vadhu ) फेम अविका गौर ( Avika Gaur ) को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। अविका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कन्फर्म किया है कि उनको अपना प्यार मिल गया है। अविका ने रोडिज फेम मिलिंद चंदवानी ( Milind Chandwani ) से रिलेशन को स्वीकारा है। इस बारे में एक्ट्रेस ने लम्बी चौड़ी पोस्ट लिखी है।

'जल्द शादी नहीं करने वाली हूं'

अविका ने मिलिंद को लेकर लिखी पोस्ट में बताया,'मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है। मुझे अपने जीवन का प्यार मिल गया है। ये प्यारा इंसान मेरा है। और मैं उसकी हूं... हमेशा के लिए...। हम सभी को एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो हमें समझता है, विश्वास करता है, प्रेरित करता है, हमें आगे बढ़ने में मदद करता है और सच में हमारी परवाह करता है। लेकिन हममें से अधिकतर को लगता है कि ऐसा पार्टनर ढूंढना असंभव है। इसलिए ये सपना सा लगता है, लेकिन यह वाकई है। बहुत सच्च। मैं चाहती हूं कि आप सब वह महसूस करें जो मैं महसूस कर रही हूं... बहुत ज्यादा आनंद... प्यार ही प्यार। मेरा दिल भरा हुआ है और ये फिलिंग बेशकीमती है। मैं मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण इस चैप्टर के अनुभव के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं बहुत जल्द शादी नहीं करने वाली हूं। लेकिन लोग क्या कहेंगे वाले विचार जा चुके हैं... इसलिए इस प्यार के बारे में खुलेआम बताना चाहती थी।'

'ये ईडियट मेरे दिल को हंसाता है'

अविका ने आगे लिखा,'मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं और ऐसा महसूस हो रहा है कि कोई मेरे जीवन में इसलिए आया है कि वह मुझे हंसा सके। आज मैं गर्व से कह सकती हूं कि ये ईडियट मेरे दिल को हंसाता है। चलो इतने पैसे मैं इतना ही मिलेगा। इससे ज्यादा तारीफ करूंगी तो मिस्टर चंदवानी चांद तक उड़ेगा। मुझे अहसास है कि ये काफी गंदा मजाक था, लेकिन इसका पूरा क्रेडिट सेंस ऑफ ह्यूमर को जाता है। जैसे कि कहा जाता है संगत का असर'। चलो जाओ सब खुश रहो अब। मैं तुम्हें दिल की गहराईयों से प्यार करती हूं। मुझे पूरा करने के लिए धन्यवाद।'

मिलिंद ने भी किया इजहार
मिलिंद ने भी अविका के प्रति प्यार का इजहार सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। उन्होंने लिखा,'मैं जिन बच्चों के साथ काम करता हूं उन पर बड़ा प्रभाव डालने के लिए ये दयालु शख्स मेरे जीवन में आया। वह हमारे काम में इतना घुलमिल गई कि मैं ये करीब-करीब भूल गया कि वह एक सेलेब्रिटी है। उसने हमारी ट्रेनिंग्स उनके घर पर आयोजित की, बच्चों को ड्रामा और डांस सिखाया। हमें फंड दिलाने में मदद की। वह हमेशा मेरे साथ खड़ी रही। आज मैं यह बताना चाहता हूं कि ये मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गई है। हम अभी शादी नहीं कर रहे, लेकिन हम साथ हैं। आई लव हर।'

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’