TV न्यूज

Bigg Boss 13: आसिम नहीं पारस छाबड़ा ने छोड़ा बिग बॉस का शो, 10 लाख रुपए लेकर हुए शो से बाहर

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने छोड़ा बिग बॉस का शो 10 लाख रुपए लेकर हुए आउट बिग बॉस (Bigg Boss) में अब बचे हैं पांच कंटेस्टेंट
2 min read
Feb 15, 2020
eqwyrw_uyaaxkfs.jpeg

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का फिनाले आ चुका है, सभी लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि शो का विजेता कौन होगा। वहीं अब इस शो में सिर्फ 5 फाइनलिस्ट ही बचे हैं जो काफी चौंकाने वाला है। पहले खबर आ रही थी आसिम रियाज़ (Asim Riaz) रुपए लेकर शो से बाहर हो गए हैं लेकिन अब इस खबर पर विराम लग गया है क्योंकि बाहर जाने वाले आसिम नहीं बल्कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) हैं। जी हां सही सुना आपने पारस छाबड़ा ने बिग बॉस में अपना सफर खत्म करते हुए बाहर जाने का फैसला लिया है।

सुत्रों के मुताबिक, पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर जाना बेहतर समझा है। ऐसा हर सीज़न में होता है कि कोई एक कंटेस्टेंट ऐसा फैसला लेता है जो इस बार पारस ने लिया है। जबकि खबर ये भी आई थी कि गूगल पर बिग बॉस विनर (Bigg Boss 13 Winner) सर्च करने पर पारस छाबड़ा का नाम सामने आ रहा है। तो ऐसे में ये कहा जा सकता है कि कहीं पारस ने बाहर जाने का फैसला गलत तो नहीं लिया। खैर अब बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में सिर्फ 5 ही प्रतिभागी बचे हैं जिनके बीच मुकाबला है।

वहीं पहले ऐसी खबरें आई थी कि आसिम रियाज (Asim Riaz) रुपए लेकर शो से बाहर हुए हैं लेकिन उनकी टीम से इस पर स्पष्ट कर दिया गया कि ऐसा नहीं हुआ है जिसके बाद पारस (Paras Chhabra) को लेकर खबर सामने आई है। बता दें कि पारस शो से जरुर बाहर हो गए हैं लेकिन जल्द ही वो फिर से इसी चैनल पर दूसरे शो में दिखाई देंगे। पारस छाबड़ा (Paras Chhabra Swayamvar) और शहनाज गिल का स्वयंवर वाला शो आने वाला है। जिसके प्रोमोज़ भी सामने आ गए हैं। दोनों इस शो में अपना जीवन साथी चुनेंगे।

Published on:
15 Feb 2020 12:18 pm