TV न्यूज

बिग बॉस 11 का ये प्रतिभागी खेलता है करोड़ों में, सि​तारों जैसी जीता है जिंदगी

बिग बॉस 11 का ये प्रतिभागी खेलता है करोड़ों में, सितारों जैसी जीता है जिंदगी  

2 min read
Dec 08, 2017
Puneesh_Sharma

बिग बॉस सीजन 11 से बाहर हो चुकीं बंदगी कालरा के साथ रोमांस करने को लेकर सुर्खियों में छाए पुनीश शर्मा असल जिंदगी में भी ऐसी ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी लव स्टोरी घर के अंदर और बाहर खूब चर्चा में रही है। हालांकि, पुनीश बंदगी के घर से बाहर होने के बाद थोड़े नर्वस दिख रहे हैं। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं क्योंकि ये सिर्फ एक खेल का हिस्सा है। क्या आपको पता है कि सिर्फ 50 लाख रुपए जीतने के लिए घर में इतनी परेशानी झेलने वाली पुनीश शर्मा पहले से ही करोड़ों के मालिक हैं। चौंक गए ना आप! जी हां, आपने सही सुना। पुनीश शर्मा पहले से ही करोड़ों के मालिक हैं। भले वो सेलिब्रेटी नहीं हैं। लेकिन सेलिब्रेटिज से कहीं ज्यादा लग्जरी लाइफ जीते हैं। आप पुनीश शर्मा की लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में जानकर चौंक जाएंगे।

हाल में ट्विटर हैंडल @TheRealityShows ने पुनीश के बारे में कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे...

दिल्ली के रहने वाले पुनीश शर्मा काफी अमीर बिजनेसमैन हैं। उन्होंने दिल्ली में कई नाइट्स क्लबों में इंवेस्ट कर रखा है। इतना ही नहीं वह दिल्ली में पहले प्लेबॉय कैफे के मालिक भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के साउथ यॉर्कशायर की शेफील्ड यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में एमएससी कर रखी है। इन दिनों वे अपने पिता के कंस्ट्रक्शन बिजनेस को संभाल रहे हैं, और हाईराइस कंस्ट्रक्शन पर फोकस कर रहे हैं। जिस बंगले में वे रहते हैं इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जाती है।

बता दें कि गुुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के घरवालों को मिलने के बुलाया था। तो पुनीश के पिता उनसे मिलने आए। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि पुनीश के पिता उनसे मिलने नहीं आएंगे। क्योंकि पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच बातचीत बंद है। पर जो हुआ हो पुनीश के पिता आखिरकार अपने बेटे से मिलने बिग बॉस के घर में पहुंचे।

ये भी पढ़ें

बिग बॅास 11 में आकर ये क्या कह गई प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या, उन्हें देख नहीं थमें प्रियांके के आंसू…देखें वीडियो
Updated on:
08 Dec 2017 05:34 pm
Published on:
08 Dec 2017 05:32 pm
Also Read
View All