TV न्यूज

BB13: रोहित शेट्टी ने घर के अंदर आकर कही ऐसी बात कि आसिम के सामने ही रोने लगे सिद्धार्थ

बिग बॉस का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला आसिम और उनकी दोस्ती की बात सुन रोने लगते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का ये रूप शायद ही अभी तक किसी ने देखा होगा।
2 min read
sidharth_shukla_crying_.jpeg

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 13' के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल होता रहता है। घर के कंटेस्टेंट्स के बीच भी आए दिन रिश्ते बदलते रहते हैं। कभी एक दूसरे के जिगरी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज आज दुश्मन बन चुके हैं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते हैं। यहां तक कि नौबत हाथापाई तक आ जाती है। ऐसे में बिग बॉस का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला आसिम और उनकी दोस्ती की बात सुन रोने लगते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का ये रूप शायद ही अभी तक किसी ने देखा होगा।

दरअसल, आने वाले एपिसोड में रोहित शेट्टी घर के अंदर दाखिल होंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि रोहित आसिम और सिद्धार्थ से बात करते हैं। इसी दौरान रोहित कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे सिद्धार्थ उनके सामने रोने लगते हैं।रोहित आते ही सिद्धार्थ शुक्ला के सिर पर हाथ रखते हैं और कहते हैं- 'क्यों इतना गुस्सा यार?' इसके बाद रोहित सिद्धार्थ और आसिम से बात करते हैं और कहते हैं कि 'मैं इतना तो जानता हूं कि तुम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हो। कहीं न कहीं आप दोनों ने वो दायरा तोड़ दिया है। आपकी दोस्ती इतनी अच्छी थी कि दायरा टूट गया।'

इसके बाद अचानक ही सिद्धार्थ शुक्ला आसिम और रोहित के सामने रोने लगते हैं। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित आसिम और सिद्धार्थ की दोस्ती करवाने घर के अंदर आए हैं। वहीं इसके अलावा एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ और आसिम फिर से लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज कह रही हैैं कि 'अब आसिम टॉयलेट साफ करेगा।' आसिम गुस्से में कहते हैं- 'जिसने तुझे बोला है न, मुझे फर्क नहीं पड़ता।' सिद्धार्थ आसिम से कहते हैं- 'मैं जो बोलता हूं वो मुंह पर बोलता हूं।' इसके बाद दोनों के बीच गंदी बहस होने लगती है।

Updated on:
28 Dec 2019 03:35 pm
Published on:
28 Dec 2019 03:33 pm