TV न्यूज

BEPANAH: क्या जोया को होने लगा है आदित्य से प्यार? आने वाले एपिसोड में है कुछ खास

हाल में आए एपिसोड में जोया अपने पति से मिले धोखे से टूट सी गई थीं।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 10:35 AM IST
bepanah
bepanah

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा का सीरियल ‘बेपनाह‘ आजकल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो से जुड़ी तमाम बातें आजकल सुर्खियों में रहती हैं। इस कहानी की शुरुआत ही इतने दिलचस्प तरीके से हुई है कि लोगों का मन शो से जुड़ गया है। जेनिफर और हर्षद की कैमिस्ट्री इस शो में साफतौर पर देखी जा सकती है।

हाल में आए एपिसोड में जोया अपने पति से मिले धोखे से टूट सी गई थीं। आदित्य की लाख कोशिशों के बावजूद वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहीं। वहीं जोया री ननद माही हाथ धोकर जायदात पाने की कोशिशों में जुटी हैं। जोया को परेशान करने के लिए वह बिरजू नाम के गुंडे से मदद भी मांगती है और जोया को परेशान करने के लिए कहती है। लेकिन बिरजू के बजाय कोई और बदमाश जोया और माही का पीछा करने लगते है। ऐसे में माही भी डर जाती है। उस वक्त दोनों को बचाने के लिए आदित्य वहां पहुंच जाता है।

इसी तरह आने वाले हफ्ते में भी आदित्य जोया के करीब आता जाएगा। ऐसा लग रहा है दोनों के बीच कुछ न होते हुए भी बहुत कुछ होने लगा है। बता दें यह शो शुरू होते ही टीआरपी में टॅाप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया था। हालांकि इस हफ्ते शो का उतना अच्छा नहीं चल पाया। पर अब डायरेक्टर्स इस शो की कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं की लोगों की दिल्चस्पी भी किसी भी हाल में इस शो से खत्म नहीं होगी।

कुछ ऐसा है शो का थीम
बता दें इस शो की कहानी तब शुरू होती है जब जोया उर्फ जेनिफर विंगेट के पति का आदित्य उर्फ हर्षद चोपड़ा की पत्नी के साथ अफेयर रहता हैं और दोनों एक हादसे के दौरान हाथ में हाथ डाले मौत को गले लगा लेते हैं।

जेनिफर है शो की जान
वैसे इस शो ने जिस तरह से पहले ही हफ्ते में टीआरपी बटोर ली थी उससे यह कहना गलत नहीं होगा की जेनिफर इस वक्त पूरे देश की सबसे चहीती स्टार बन चुकी हैं। इससे पहले शो 'बेहद' में भी विलेन का किरदार निभाते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था और अब यह शो लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’