TV न्यूज

BEPANAH: पूजा की मौत के बाद अब आदित्य की मां ने रची जोया को मारने की साजिश, अगला ट्विस्ट हैरान कर देगा आपको

आदित्य की मां अंजना को पता चला कि आदित्य और जोया अब साथ आ चुके हैं तो वह भी काफी गुस्से में आ गई। वह कभी भी जोया को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहती।
2 min read
Sep 30, 2018
bepanah tv show latest episode all updates watch online
bepanah tv show latest episode all updates watch online

कलर्स टीवी का शो बेपनाह अब एक अच्छे मोड़ पर आ चुका है। हाल में जोया( जेनिफर विंगेट) और आदित्य ( हर्षद चोपड़ा) दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि प्यार का इजहार काफी देर से हुआ जिसकी वजह से जोया की शादी टूट गई। इस गम को जोया के पिता वसीम साहब बर्दाश्त नहीं कर पाए और जोया को घर से निकाल दिया।

वहीं जब आदित्य की मां अंजना को पता चला कि आदित्य और जोया अब साथ आ चुके हैं तो वह भी काफी गुस्से में आ गई। वह कभी भी जोया को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहती। अब दोनों के घरों से निकाल देने के बाद जोया और आदित्य अकेले अपना घर बसाने निकल पड़े हैं। लेकिन लगता है कि वसीम और अंजना दोनों ही उनकी नई खुशहाल जिंदगी को बिगाड़ने वाले हैं।

जी हां, हाल में आए एपिसोड में आपने देखा कि किस तरह वसीम अपने एक दोस्त को फोन कर आदित्य को मारने की साजिश रच रहे हैं। वहीं आने वाले एपिसोड में आपको अंजना भी जोया को मारने का प्लान बनाती नजर आएंगी।

लेकिन अब आने वाले एपिसोड में आपको कड़ा झटका मिलने वाला है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सिर्फ वसीम ही नहीं बल्कि अंजना भी कुछ ही ऐसा करने की तैयारी कर रही है। अंजना जोया को वैसे ही मारना चाहती है जैसे उसने पूजा को मारा था। इसके बाद आप देखेंगे कि जोया पर हमला होता है लेकिन इसमें आदित्य जोया को बचा लेता है। हालांकि आदित्य अभी अपनी मां संजना के इरादों से अंजान है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या आदित्य अपनी मां अंजना का ये असली चेहरा जान पाएगा।

Updated on:
30 Sept 2018 10:34 am
Published on:
30 Sept 2018 10:28 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’