TV न्यूज

BEPANAH: जोया का पति नहीं आदित्य का सगा भाई निकला धोखेबाज! सीरियल का ये सच हैरान कर देगा…

खबरों के मुताबिक आने वाले एपिसोड्स में इस बात का सच सामने आ जाएगा कि आदित्य की पत्नी (पूजा) और जोया के पति (यश) के बीच कोई रिश्ता नहीं होता।
2 min read
Apr 15, 2018
jennifer winget and harshad chopra
jennifer winget and harshad chopra

इन दिनों टीवी शो 'बेपनाह' सभी टीवी शोज को पीछे छोड़ लोगों की पहली पसंद बन गया है। सीरियल आते ही ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में शामिल हो चुका है। हर हफ्ते शो में एक नया ट्विस्ट आ रहा है। 'बेपनाह' में नजर आने वाले जोया उर्फ जेनिफर विंगेट और आदित्य यानी हर्षद चोपड़ा को काफी पसंद किया जा रहा हैं। दोनों की खट्टी मीठी नोकझोक दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही इस शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

आदित्य के भाई से प्यार करती है पूजा
खबरों के मुताबिक आने वाले एपिसोड्स में इस बात का सच सामने आ जाएगा कि आदित्य की पत्नी (पूजा) और जोया के पति (यश) के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। दरअसल पूजा आदित्य के भाई अर्जुन के साथ रिलेशन में होती है। यह सच जल्द ही सामने आ जाएगा। यकीनन इस ट्विस्ट से पूरा शो पलट जाएगा और कहानी को एक नया मोड़ देगा। सोचने वाली बात यह है कि इस बारे में आदित्य को पता चलेगा तब क्या होगा।

कुछ ऐसा है शो का थीम
बता दें इस शो की कहानी तब शुरू होती है जब जोया उर्फ जेनिफर विंगेट के पति का आदित्य उर्फ हर्षद चोपड़ा की पत्नी के साथ अफेयर रहता हैं और दोनों एक हादसे के दौरान हाथ में हाथ डाले मौत को गले लगा लेते हैं।

जेनिफर है शो की जान
वैसे इस शो ने जिस तरह से पहले ही हफ्ते में टीआरपी बटोर ली थी उससे यह कहना गलत नहीं होगा की जेनिफर इस वक्त पूरे देश की सबसे चहीती स्टार बन चुकी हैं। इससे पहले शो 'बेहद' में भी विलेन का किरदार निभाते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था और अब यह शो लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Published on:
15 Apr 2018 12:38 pm