TV न्यूज

50 फिल्मों से भी नहीं मिली पहचान, यूं मशहूर हुई “भाभो”

"दीया और बाती हम" में भाभो के किरदार ने दिलाया नाम,50 राजस्थानी फिल्मों से भी नहीं मिली पहचान
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2015, 2:15 PM IST
Feature image

मुंबई। टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक "दीया और बाती हम" की "भाभो" उर्फ नीलू वाघेला केवल टीवी की ही नहीं राजस्थानी फिल्मों का भी जाना माना नाम हैं। धारावाहिक में पूरे घर पर एक तरफा राज करने वाली भाभो भले ही अपने पति और तीनों बहुओं पर राज करती हों लेकिन इस धारावाहिक से उनके किरदार ने समाज में एक नया उदाहरण बनाया है। बहूओं पर पाबंदी लगाने वाली भाभो ने संध्या बिंदनी को आईपीएस बनाया और घर को एक साथ जोड़कर रखा।

राजस्थानी फिल्मों से की शुरूआत
"सूपत्थर बिंदनी","वीर तेजाजी" जैसी सुपरहिट राजस्थानी फिल्मों मे धमाल मचाने के बाद नीलू ने मायानगरी मुंबई के ओर रूख किया। लगभग 50 फिल्मों में काम करने के बाद भाभो का रोल एक्ट्रेस को आफर किया गया। साथ ही राजस्थानी फिल्मों के हिरो अरविंद कुमार के साथ विवाह के बंधन में बंध गई। नच बलिए 5 में अपने पति अरविंद के साथ आपने उन्हे ठूमके लगाते हुए भी देखा होगा।

"भाभो" के किरदार ने किया फेमस
राजस्थानी फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली "भाभो" को आपने धारावाहिक में अपने तेज तर्रार और कड़क रूप में देखा है लेकिन बहुत कम लोक यह जानते हैं कि वह बेहद खुशमिजाज और जॉली नेचर की हैं।

गौरतलब है कि धारावाहिक में संध्या की सासू मां के किरदार में लोगो ने नीलू को काफी पसंद किया। हालांकि कई बार यह खबरें भी आई की वह धारावाहिक से बाहर हो रहीं हैं। यहां तक की प्लेन हाईजेक के समय उनके मौत के भी सीन शूट कर लिए गए थे,लेकिन शो की लोकप्रियता और दर्शकों के डिमांड को देखते हुए शो मे भाभो के किरदार के साथ कोई बदलाव नहीं किया गया।

Published on:
Also Read
View All
कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार