TV न्यूज

अपने वजन को कम करने के लिए प्रेग्नेंट भारती सिंह को करना पड़ा इतना मुश्किल काम

पिछले कुछ वक्त में भारती सिंह ने 15 से 17 किलो के आसपास तक अपना वजन कम किया है। बता दें कि भारती सिंह ने यह कारनामा सिर्फ 5 से 6 महीनों के अंदर ही दिखा डाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भारती सिंह का वजन 91 किलो था। वेट लूज करने के बाद उनका वजन 76 किलो हो गया था।

2 min read

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके सुर्खियों में रहने के कई कारण हैं। कुछ दिन पहले ही भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी जिसके बाद से वे खबरों में हैं। उससे पहले भारती सिंह एक बार और चर्चा में थी और कारण था उनकी वेट लॉस जर्नी। इसके चलते भारती सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और आज भी बटोर रही हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने अपना 15 से 17 किलो के आसपास तक अपना वजन कम किया है। बता दें कि भारती सिंह ने यह कारनामा सिर्फ 5 से 6 महीनों के अंदर ही दिखा डाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भारती सिंह का वजन 91 किलो था। वेट लूज करने के बाद उनका वजन 76 किलो हो गया था। इसके बाद ही मीडिया में भारती सिंह की तस्वीरें सामने आने लगी थी।

सोशल मीडिया से लेकर उनके फैन क्लब तक सिर्फ भारती सिंह की वेट लॉस की ही तस्वीरें वायरल कर रहे थे। इस बीच हर किसी का बस एक ही सवाल था कि आखिरकार उन्होंने ऐसा किया कैसे। तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके वेट लॉस का सीक्रेट।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती ने इंटमिटेट फास्‍ट‍िंग के ज़रिए अपना वेट कम किया है और इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद भारती सिंह ने दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने बताया था कि उन्होंने इंटमिटेट फास्टिंग से यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि वे शाम के 7 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती थीं। उनकी वेट लॉस जर्नी को जानने के बाद उनके फैंस अब उनकी प्रेग्नेन्सी को लेकर काफी एक्साउटेड हैं।

बता दें कि भारती सिंह ने एक वीडियो के जरिए अपनी प्रेग्नेन्सी की खबर शेयर की थी। जिसके बाद से हर जगह उनका वह वीडियो शेयर हो रहा था। मीडिया में भी उनसे इसको लेकर इंटरव्यू किए जा रहे थे। इस दौरान उनके वर्क से ब्रेक लेने के सवाल पर उन्होंने साफ कर दिया था कि वह प्रेग्नेन्सी के चलते काम को नहीं रोकना चाहती और वे अपने 9वें महीने तक काम जारी रखेगी। दरअसल ऐसी खबरें आ रही थी कि भारती सिंह अब प्रेग्नेन्सी के चलते द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं रहेगीं। जिसके जवाब में भारती सिंह ने यह बात कही थी।

Published on:
27 Dec 2021 01:39 pm
Also Read
View All