TV न्यूज

बिग बॉस 11: नाटकीय अंदाज में हुआ बिग बॉस विनर का फैसला, जानिए कौन बना विजेता

Big Bosss 11 Winner वोटिंग को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ। ट्विटर और फेसबुक पर फैंस इस वोटिंग को लेकर गुस्सा जाहिर करते नजर आए।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2018, 1:04 AM IST
Big Boss 11 Winner
Big Boss 11 Winner

मुंबई। रविवार रात को हुए बिग बॉस 11 के फिनाले के टॉप 2 में हिना खान और शिल्पा शिंदे ने जगह बनाई। दोनों के फैंस टकटकी लगाए अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते देखना चाहते थे। वोटिंग के लिए फैन कई जतन कर रहे थे और अपने चहेते को जीताने के लिए खुद ही लोगों से वोट अपील कर रहे थे। आखिरकार Big Boss 11 Winner की घोषणा हो गई और 105 दिनों से चल रहा खेल पूरा हो गया।

बिग बॉस 11 फिनाले में अक्षय कुमार भी पहुंचे। अपनी नई मूवी पैडमैन के प्रमोशन के लिए पहुंचे अक्षय ने बिग बॉस सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की खट्टी—मिठी कहानी को म्यूजिकल अंदाज में पेश किया गया। सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ सपना चौधरी ने 'मुझसे शादी करोगी.....' गाने पर डांस किया। दर्शकों ने इसका भरपूर मजा लिया। खास बात ये रही कि ढिंचक पूजा के नाम से मशहूर रैपर पूजा ने भी फिनाले में अपना सांग दिलों का स्कूटर पेश कर मस्ती की। अर्शी खान और हितेन तेजवानी ने भी फिनाले में जमकर रंग जमाया।

फिनाले में पहुंचे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को घर छोड़ना पड़ा। विकास की बिग बॉस से विदार्इ अक्षय कुमार के सेट से जाने के साथ हुई। इस तरह टॉप—2 में केवल हिना और शिल्पा पहुंचे।

Big Boss 11 Winner

हिना और शिल्पा के लिए हुई वोटिंग में टीवी सीरीयल 'भाभी जी घर पर हैं' की मुख्य किरदार शिल्पा ने बाजी मार ली। इसके बावजूद आॅनलाइन वोटिंग का नाटकीय खेल खेला गया। इस वोटिंग को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ। ट्विटर और फेसबुक पर फैंस इस वोटिंग को लेकर गुस्सा जाहिर करते नजर आए।

अंगूरी भाभी से बिग बॉस विनर तक का सफर

शिल्पा शिंदे को टीवी की दुनिया में सफलता धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' के किरदार 'अंगूरी भाभी से मिली। लेकिन इस शो को शिल्पा को छोड़ना पड़ा। ये विवाद इतना ज्यादा हो गया कि शिल्पा फिर किसी सीरीयल में नजर ही नहीं आई। इसके बाद शिल्पा ने एक बॉलीवुड मूवी 'पटेल की पंजाबी शादी' में आइटम नंबर किया। फिर बिग बॉस में उनका नाम आया और शिल्पा ने लाखों दिलों में जगह बना ली। शिल्पा ने बिग बॉस में शुरू से ही बैलेंस्ड वे में अपना खेल खेला। विकास गुप्ता के साथ शिल्पा की बोंडिंग काफी पसंद की गई।

Published on: