
नई दिल्ली: बिग बॉस 13 में आए दिन किसी न किसी का झगड़ा होता रहता है। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज का नाम कॉमन है। सिद्धार्थ और आसिम पहले दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। दोनों का अक्सर झगड़े होते हैं, कभी-कभार तो नौबत हाथापाई की आ जाती है। हाल ही में कैप्टंसी टास्क के दौरान भी दोनों का झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को खूब भला बुरा कहा।
सिद्धार्थ आसिम की पहले तूतू-मैंमैं होती है। उसके बाद सिद्धार्थ आसिम की फैमिली पर चले जाते हैं आसिम के पिता को अपशब्द कहने लगते हैं। इसपर आसिम कहते हैं कि सिद्धार्थ आप बार-बार बाप पर क्यों जाते हैं । आपको जो कहना है मुझसे कहिए। अब दोनों के इस झगड़े पर बिग बॉस सीजन 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
गौहर इस वीडियो में कहती हैं कि 'मैं चाहती हूं कि आसिम के पिता घर के अंदर जाएं । मैं देखना चाहती हूं कि आसिम के पिता से मिलकर सिद्धार्थ क्या करते हैं ।' गौहर ने कहा, 'आसिम के पिता को घर के अंदर भेजकर मेरी तमन्ना पूरी कर दीजिए । जब आपका फैमिली राउंड होगा तो आप आसिम के पिता को जरूर घर के अंदर भेजिएगा ।' गौहर आगे कहती हैं कि 'मतलब लड़ो । आप लोग सब लड़ो । लड़-लड़ के मर जाओ । एक-दूसरे को गालियां तो वो निकाल ही रहे हैं । यार किसी के बाप पे जाने की क्या जरूरत है । हर लड़ाई में हर बार आपको बाप के अलावा कुछ याद नहीं आता है ।'
बता दें कि आसिम के पिता के एक आईपीएस ऑफिसर रहे हैं और उन्होंने देश की सेवा की है । ऐसे में गौहर का कहना है कि सिद्धार्थ को हर किसी की इज्जत करनी चाहिए । खैर देखने वाली बात ये होगी कि क्या आसिम के पिता सही में घर के अंदर टास्क के दौरान जाएंगे।